{"_id":"f92b5b4d22ca9b00ff3c6e2122a20297","slug":"important-news-for-voters-voter-list-changes-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर कार्ड नहीं बना या गलत बना, तो ये पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर कार्ड नहीं बना या गलत बना, तो ये पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Oct 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव विभाग की ओर से 15 अक्तूबर से 10 नवंबर तक मतदाता सूची में संशोधन किया जाएगा। वीरवार को यूटी के चुनाव विभाग की ओर से चंडीगढ़ संसदीय चुनाव क्षेत्र की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जा रही है।
विज्ञापन
ऐसे में शहर के लोग 10 नवंबर तक मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा सकते हैं या नाम कटवा सकते हैं। साथ ही गलती को भी ठीक करा सकते हैं। लोग अब 10 नवंबर तक फार्म लेकर अपने क्षेत्र के संबंधित असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के पास जा सकते हैं। साथ ही शहर के ई संपर्क केंद्रों में भी फार्म जमा होंगे।
विज्ञापन
1 जनवरी 2015 को 18 साल पूरा कर रहे युवा मतदाता सूची में नाम शामिल करा सकते हैं। चुनाव विभाग 19 अक्तूबर और 2 नवंबर को विशेष अभियान चलाएगा और इस दौरान शहर के सभी मतदान केंद्रों पर संबंधित क्षेत्र के बीएलओ और एईआरओ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
नए मतदाताओं के नाम 5 जनवरी, 2015 को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची में शामिल होंगे। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान के माध्यम से उनका लक्ष्य है कि चंडीगढ़ में जनसंख्या और मतदाताओं का अनुपात ठीक हो जाए जाए।
उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह से पिछले साल इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में नए मतदाता बने हैं वैसे ही इस बार भी कई नए मतदाता जुड़ेंगे। चंडीगढ़ में 10 अप्रैल को हुए लोकसभा चुनाव के दौरान 6,13, 939 मतदाता थे इनमें 3,32,888 पुरुष मतदाता और 2,81,051 महिला मतदाता थीं।
इनमें 23,263 फर्स्ट टाइम वोर्ट्स थे। चुनाव विभाग का लक्ष्य है कि इस साल भी अधिक से अधिक युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए।