{"_id":"f5d9aca9081608e4b74f258ba3ed2b6b","slug":"important-news-for-punjab-players-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों में करियर बनाना है तो यहां ध्यान दें छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों में करियर बनाना है तो यहां ध्यान दें छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Fri, 29 May 2015 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को विशेष कोचिंग देने के लिए मौजूदा सेशन में खोले जाने वाले खेल विंगों का ऐलान कर दिया है। इनके लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल एक जून से होंगे, जोकि छह जून तक चलेंगे।
विज्ञापन
वहीं, शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत चीमा ने जूनियर विश्व चैंपियनशिप मनदीप कौर संधू की मांग पर उसके गांव चकर को दो मुक्केबाजी विंग अलॉट किए हैं। राज्य के बीस स्कूलों को विभिन्न खेलों के 39 प्रकार के विंग अलॉट किए गए हैं।
विज्ञापन
इन विंग के लिए चुने जाने वाले खिलाड़ियों को साल भर मुफ्त पढ़ाई, रिहायश, खेल का सामान, दो खेल किट, एक ट्रैक सूट, बूट और सवा सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से खुराक दी जाएगी। माहिर कोच इन्हें ट्रेनिंग देंगे।
विज्ञापन