फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Illegal occupations will be controlled with the help of drones in Haryana

हरियाणा: ड्रोन से नियंत्रित किए जा सकेंगे अवैध कब्जे, वैज्ञानिक तरीके से होंगे विभिन्न प्रकार के सर्वे

Mon, 04 Oct 2021 10:05 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 04 Oct 2021 10:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री चंडीगढ़ में ड्रोन इमेजिंग एंड इंर्फोमेशन सर्विस ऑफ हरियाणा लिमिटेड (दृष्या) के निदेशक मंडल की पहली बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में 25 एजेंडों को मंजूरी के साथ ड्रोन पायलट के प्रशिक्षण के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर करने की अनुमति प्रदान की गई।
 

विज्ञापन
Illegal occupations will be controlled with the help of drones in Haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अब ड्रोन के जरिये अवैध कब्जों को नियंत्रित किया जा सकेगा। बिना योजना हो रहे निर्माण पर अंकुश लगाएंगे। इमेज एनालिसिस के लिए सूचना एकत्र की जा सकेगी। ड्रोन व्यवस्था से कई तरह की समस्याओं का निवारण होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री चंडीगढ़ में ड्रोन इमेजिंग एंड इंर्फोमेशन सर्विस ऑफ हरियाणा लिमिटेड (दृष्या) के निदेशक मंडल की पहली बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में 25 एजेंडों को मंजूरी के साथ ड्रोन पायलट के प्रशिक्षण के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर करने की अनुमति प्रदान की गई। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न प्रकार के सर्वे, गिरदावरी तथा इमेजिंग के कार्य को तत्परता से निपटाने के लिए ड्रोन इमेजिंग एंड इंर्फोमेशन सर्विस ऑफ हरियाणा लिमिटेड का गठन किया गया है। अब हरियाणा में हर वर्ष मैनुअल किए जाने वाले सर्वे के कार्यों में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकेंगी और सर्वे वैज्ञानिक तरीके से होंगे। मैनुअल सर्वे में काफी समय व धन लगता है और अधिक मानव शक्ति का भी प्रयोग करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - हरियाणा की बड़ी खबरें: किसानों ने जगह-जगह किए रोड जाम और सोनीपत में सड़क हादसे में छात्रा की मौत


इसका उपयोग राजस्व के अलावा खनन, वन, यातायात, नगर एवं योजना विभाग, कृषि आदि विभागों में किया जा सकेगा। कंपनी का मुख्यालय करनाल में बनाया गया है और यह कंपनी ड्रोन की खरीद करने के लिए नोडल एजेंसी होगी। इससे मैपिंग, भूमि रिकॉर्ड, आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन सेवाएं, शहरी क्षेत्र में योजनागत विकास करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री को 'दृष्या’ का चेयरमैन मनोनीत किया गया है। मुख्य सचिव विजय वर्धन इसके वरिष्ठ वाइस चेयरमैन हैं। बोर्ड में 10 निदेशक नियुक्त किए गए हैं। टीएल सत्यप्रकाश को कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व करनाल के डीसी निशांत यादव को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed