फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   if you are coming in sundy car market then must read it

संडे कार बाजार आ रहे हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर

Sat, 16 Nov 2013 06:48 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Nov 2013 06:48 PM IST
विज्ञापन
if you are coming in sundy car market then must read it
कार बाजार में रविवार को ध्यान से अपनी पुरानी कार बेचने के लिए आए, क्योंकि नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता पुलिस की मदद से यहां धावा बोलने वाला है।
विज्ञापन


यह दस्ता शोरूम के आगे से खड़े वाहनों को छोड़कर इधर-उधर खड़े वाहनों को जब्त करेगा। मालूम हो कि हर रविवार को मध्य मार्ग के सेक्टर-7 में कार बाजार लगता है।

इस कारण यहां जाम और अतिक्रमण से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। यह उत्तर भारत का प्रमुख कार बाजार है। जहां हर रविवार को करीब 100 कारों का कारोबार होता है।
विज्ञापन


इस कार बाजार में शहरवासियों के अलावा पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और दिल्ली से भी लोग कार खरीदने के लिए आते हैं। अतिक्रमण और जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम ने इसके लिए 10 क्रेन मंगवाने का आर्डर किया है। यहां पर सिर्फ वही कार डीलर अपनी कारें खड़ी कर सकते हैं, जिनके पास लाइसेंस है।

नगर निगम की ओर से इस समय जो शुल्क की पर्ची काटी जा रही है उस पर भी यह प्रिंट किया जा रहा है किस शोरूम के आगे कारें खड़ी होंगी। इसके लिए हर कार डीलर से 3 हजार रुपये शुल्क लिया जाता है।

कोई क्षमता तय नहीं
इस समय नगर निगम की ओर से 44 डीलरों को लाइसेंस जारी किया गया है और सेक्टर-7 के मध्य मार्ग पर इतने ही शोरूम हैं। लेकिन, किसी भी डीलर की अपने बाजार में वाहन पार्क करने की कोई क्षमता नहीं है, जिस कारण कार बाजार पूरी तरह से भर जाता है।

यहां तक कि शोरूम के आगे भी वाहन निकलने का रास्ता भी नहीं बचता है। रोड बर्म पर भी कार बाजार लगता है। आसपास की हरियाली पर भी बाजार लगता है।

शोरूम संचालक परेशान
यहां पर लगने वाले कार बाजार से शोरूम संचालक भी परेशान है। कार बाजार लगने के कारण संचालक शोरूम नहीं खोल पाते है।

इसी दिक्कत को लेकर कई शोरूम के व्यापारियों ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने इस शिकायत पर अमल करते हुए  कार्रवाई के लिए नगर निगम को भेजी है।

शोरूम व्यापारियों का कहना है कि रविवार को यहां पार्किंग की जगह नहीं मिलती है। इस समय यह हालात है कि कार खरीदने आए लोगों को भी पार्किंग की जगह नहीं मिलती है, जिस कारण लोगों को मध्य मार्ग पर ही सड़क किनारे वाहन पार्क करना पड़ता है।

हल्लोमाजरा में शिफ्ट करने का प्रस्ताव
तीन साल पहले प्रशासन की ओर से कार बाजार को हल्लोमाजरा में शिफ्ट करने का प्रस्ताव बनाया था, लेकिन अधिकारियों की लेटलतीफी के कारण यह प्रस्ताव सिरे नहीं चढ़ा है।

इसके साथ ही कार डीलर भी यहां से बाजार शिफ्ट नहीं करना चाहते है। कई व्यापारी तो शोरूम के आगे की जगह को पेड पार्किंग में तब्दील करने की मांग कर रहे हैं।

कार डीलर अरुण मल्होत्रा के मुताबिक, नगर निगम को हर डीलर के लिए यहां जगह मार्क करनी चाहिए। उनका कहना है कि हर किसी को बराबर जगह बांटनी चाहिए। उसके बाद कार्रवाई करनी चाहिए।

नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते के सुपरिटेंडेंट कश्मीरा सिंह ने बताया कि शोरूम के सामने ही सिर्फ बाजार लगाने की मंजूरी है। रविवार को उन वाहनों को जब्त किया जाएगा जो बिकने के लिए आए वाहन अधर-उधर खड़े होंगे।


एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी के मुताबिककार बाजार में पार्किंग की जगह न मिलने के कारण कई शिकायतें आ चुकी हैं। उनका कहना है कि मध्य मार्ग पर सड़क पर अब किसी को भी वाहन पार्क नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed