फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   if do the dance steps of kikki challenge in chandigarh car will be impounded

सावधानः किकी डांस का युवाओं में बढ़ा क्रेज, डांस स्टेप किया तो गाड़ी होगी जब्त

Wed, 01 Aug 2018 09:46 AM IST
अमित कुमार गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित कुमार गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Aug 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
 if do the dance steps of kikki challenge in chandigarh car will be impounded
kiki challenge
सोशल मीडिया में वायरल डांस चैलेंज देश भर की पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका है। किकी चैलेंज नाम से वायरल हो रहे वीडियो मैसेज ब्लू व्हेल गेम की तरह खतरनाक है। इसमें गाड़ी से उतर कर चलती कार के साथ डांस करना है। विदेशों में कई जगह डांस स्टेप करने से युवाओं का गंभीर एक्सीडेंट भी हो चुका है। अब भारत में भी कई जगह इस तरह के वीडियो देखने को मिले हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ ट्रैफिक एसएसपी शशांक आनंद ने अपने ट्विटर अकाउंट से युवाओं को इस तरह के चैलेंज को करने से मना किया है। उन्होंने कहा है कि यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और गाड़ी भी इम्पाउंड की जाएगी। 
विज्ञापन


यह चैलेंज कैनेडियन रैपर ड्रेक के गाने किकी डू यू लव मी से लिया गया है। किकी डांस चैलेंज के दौरान गाड़ी की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहती है। यह बेहद खतरनाक है और इससे कई तरह के लगातार हादसे हो चुके हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने ट्वीट कर ऐसा ही वीडियो डालकर लोगों को अवेयर किया है कि इस तरह के डांस स्टेप को न अपनाएं। यह ट्रेंड पंजाब और हरियाणा में लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसे पूरा करने के लिए पंजाब के युवा खतरनाक स्टंट भी कर रहे हैं। पंजाब के युवा तो इन माय फीलिंग्स के पंजाबी वर्जन के साथ भी आ गए हैं। इससे पहले मुंबई पुलिस और दिल्ली पुलिस ने किकी चैलेंज को लेकर वॉर्निंग दी है। कहा है कि ऐसा करने वालों का चालान काटने से लेकर गिरफ्तारी तक की जा सकती है। दूसरे देशों जैसे स्पेन, यूएस, मलयेशिया और यूएई की पुलिस ने लोगों को इस चैलेंज से खतरे पर अलर्ट जारी किया है।

क्या है किकी चैलेंज
इस चैलेंज में लोग कैनेडियन रैपर ड्रेक के सॉन्ग पर गाड़ी से उतरकर चलती गाड़ी के साथ डांस करते हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि कैनेडियन रैपर ड्रेक के सॉन्ग In My Feelings के वीडियो में कहीं भी ऐसा डांस नहीं है। यह गाना ड्रेक के स्कॉर्पियन एलबम से है। इसमें गाने की लाइन है किकी डू यू लव मी? लोग इस चैलेंज को स्वीकार करके चलती गाड़ी के साथ डांस करते हैं। इस दौरान उन्हें अपने पैरों की स्पीड और ट्रिक्स का भी ध्यान रखना होता है।

अवेयर करने के लिए ट्रैफिक एसएसपी ने डाला वीडियो
किकी चैलेंज से लोगों को अवेयर करने के लिए ट्रैफिक एसएसपी शशांक आनंद ने रेडियो चैनल के साथ मिलकर एक वीडियो बनाया है, जिसमें दिखाया गया है कि एक युवक किकी चैलेंज के डांस स्टेप को कर रहा है, तभी एसएसपी शशांक आनंद आ जाते हैं और युवक को पकड़ लेते हैं। इस वीडियो को शशांक आनंद ने अपने ट्विटर एकाउंट पर भी शेयर किया है।


पिछले कुछ समय से किकी डांस का क्रेज तेजी से बढ़ता चला आ रहा है। यह एक चैलेंज है, जिसमें सड़क हादसे होने की ज्यादा संभावना है। शहर के युवाओं से अपील है कि इस तरह के किकी डांस के स्टेप को न अपनाएं। इसके अलावा अभिभावक भी अपने बच्चों का पूरा ख्याल रखें कि इस तरह के चैलेंज से उन्हें दूर करें। अगर कोई भी ऐसा करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर गाड़ी इम्पाउंड कर ली जाएगी। -शशांक आनंद, एसएसपी ट्रैफिक, चंडीगढ़।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed