{"_id":"56f7ed5d4f1c1b4b42f14e56","slug":"idbi-idbi-employees-4-day-strike-tomorrow-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईडीबीआई कर्मचारी कल से 4 दिवसीय हड़ताल पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईडीबीआई कर्मचारी कल से 4 दिवसीय हड़ताल पर
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Mar 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
आईडीबीआई स्टाफ का प्रदर्शन
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (आईडीबीआई) के निजीकरण के विरोध में सोमवार से चार दिन तक आईडीबीआई के सभी कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल कर रहे हैं। इसमें चंडीगढ़ स्थित जोनल बैंक और ट्राइसिटी में मौजूद बैंक की सभी शाखाओं के कर्मचारी भी शामिल हो रहे हैं।
ऐसे में 31 मार्च तक बैंक की सभी शाखाओं में कामकाज ठप होने की संभावनाएं हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ आईडीबीआई यूनियन के स्थानीय प्रेसिडेंट आशुतोष गौड़ के अनुसार केंद्र सरकार बैंक की हिस्सेदारी 51.1 फीसदी से कम कर इसका निजीकरण करने पर आतुर है।
इससे बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों में रोष है। बैंक कर्मी कई बार हड़ताल और प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके बावजूद केंद्र ने इस संबंध में स्थिति साफ नहीं की है। हालांकि सरकार बैंक के निजीकरण का फैसला ले चुकी है। इसके विरोध में मार्च क्लोजिंग पर कर्मचारी हड़ताल पर जाने को विवश हैं।
विज्ञापन
गौड़ के अनुसार सोमवार से देशभर के आईडीबीआई बैंक कर्मी और अधिकारी हड़ताल पर जा रहे हैं। इस दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर में सभी जिलों से एक टीम वहां जाकर प्रदर्शन में शामिल होगी। वहीं सभी शहरों में भी बैंक शाखाओं के पास प्रदर्शन किया जाएगा। बैंक प्रबंधन ने हाईकोर्ट से बैंक कर्मियों की शाखा से 500 मीटर के दायरे में प्रदर्शन पर स्टे लिया हुआ है। इसलिए सभी कर्मचारी सेक्टर-17 के पोस्ट ऑफिस के पास पार्क में जुटेंगे और वहीं प्रदर्शन करेंगे।