फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ias officer ashok khemka demands more power from government

खेमका ने मांगी जांच की पावर, कहा- सम्मन करने और रिकार्ड खंगालने की शक्तियां दो

Wed, 03 May 2017 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 May 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
ias officer ashok khemka demands more power from government
अशोक खेमका - फोटो : file photo
हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अशोक खेमका ने राई स्पोर्ट्स स्कूल मामले की जांच के लिए सरकार से शक्तियां मांगी हैं। खेमका ने कहा है कि सिर्फ एक कागज के आधार पर जांच नहीं हो सकती। उन्हें सम्मन करने और रिकार्ड तलब करने की शक्तियां दी जाएं। खेमका को यह पत्र दो मंत्रियाें के बीच का मामला होने के कारण लिखना पड़ा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल में खेल व अन्य सामान की खरीद में धांधली और स्टाफ के प्रताड़ना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। यह जांच आईएएस अशोक खेमका को सौंपी गई है। जांच के पीछे सरकार का पावरफुल मंत्री पर निशाना साधना है।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्कूल में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों, खेल के सामान और अन्य खरीद में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और अनियमितता के आरोप लगे थे। वित्त विभाग की स्पेशल ऑडिट में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए थे। जांच में यह भी पता चला कि कई खरीद नियमों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें वित्त विभाग की रिपोर्ट पर सरकार ने तत्काल प्रभाव से लेखा अधिकारी को निलंबित कर दिया था। इसके अलावा राई स्कूल में कई अन्य अनियमितताएं भी सामने आईं हैं। सूत्रों का कहना है कि जांच में राई स्कूल में बड़ा खुलासा हो सकता है। इसे देखते हुए ही जांच अशोक खेमका को साैंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed