फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IAS Dharampal will be the new advisor to Chandigarh Administrator

चंडीगढ़: 1988 बैच के आईएएस धर्मपाल होंगे चंडीगढ़ प्रशासक के नए सलाहकार, लेंगे मनोज परिदा की जगह  

Mon, 21 Jun 2021 01:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Jun 2021 01:08 PM IST
सार

चंडीगढ़ में प्रशासक के सलाहकार का कार्यकाल तीन साल का होता है लेकिन मनोज परिदा का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही तबादला कर दिया गया है।

विज्ञापन
IAS Dharampal will be the new advisor to Chandigarh Administrator
आईएएस धर्मपाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1988 बैच के आईएएस धर्मपाल को चंडीगढ़ प्रशासक का नया सलाहकार नियुक्त किया है। वह पूर्व सलाहकार मनोज परिदा की जगह लेंगे। परिदा को केंद्र सरकार ने सचिव रैंक पर पदोन्नति देकर दिल्ली वापस बुला लिया है। नियुक्ति के बाद आईएएस धर्मपाल ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उन्होंने सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) से पढ़ाई की है, इसलिए शहर के हर हिस्से को अच्छे से जानते हैं।

विज्ञापन


चंडीगढ़ उनके पसंदीदा शहरों में से एक है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य-शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्टर में चंडीगढ़ को वर्ल्ड क्लास बनाना लक्ष्य होगा। आज के समय में स्वास्थ्य बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है, इसलिए उनका विशेष ध्यान इस पर रहेगा। उन्होंने कहा कि ये अच्छी बात है कि चंडीगढ़ पहले ही शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य क्षेत्रों में काफी बेहतर है, वह इसे और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


आईएएस धर्मपाल ने बताया कि वह मंगलवार शाम तक चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे और बुधवार सुबह पद संभाल लेंगे। इसके बाद वह अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे ताकि शहर के बारे में वर्तमान स्थिति की जानकारी हासिल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि नए सलाहकार आईएएस धर्मपाल ने वर्ष 1981 से 1985 के दौरान पेक से इलेक्ट्रॉनिक्स व टेलीकम्युनिकेशन से बैचलर्स ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर कंट्रोल्स और इंस्ट्रूमेंटेशन में मॉस्टर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री ली। इसके बाद आईआईएम अहमदाबाद से मैनेजिंग आईटी का कोर्स किया है। वह मूलरूप से पंजाब के होशियारपुर के बंगा के रहने वाले हैं।

केमिकल और फर्टिलाइजर मंत्रालय में दे रहे हैं सेवाएं

आईएएस धर्मपाल वर्तमान में भारत सरकार के केमिकल और फर्टिलाइजर मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात है। गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि आईएएस धर्मपाल को 14 जून 2021 को एजीएमयूटी कैडर दिया गया है लेकिन उन्हें 21 जून को चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार के तौर पर नियुक्ति दी गई है। इसलिए 7 दिन के पीरियड को 'अवेटिंग पोस्टिंग' माना जाएगा। 

गौरतलब है कि प्रशासक के पूर्व सलाहकार मनोज परिदा का कार्यकाल खत्म होने से छह महीने पहले ही उन्हें दिल्ली वापस बुला लिया गया है। उन्होंने चंडीगढ़ में करीब ढाई साल तक प्रशासक के सलाहकार के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं। बीते गुरुवार को उनके तबादले के आदेश जारी हुए थे। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थी कि प्रशासक का नया सलाहकार कौन होगा, इसमें कई अधिकारियों के नाम भी सामने आए थे। 

भारत सरकार की कैबिनेट अप्वाइंटमेंट कमेटी ने साल 1986 बैच के आईएएस मनोज परिदा को राष्ट्रीय प्राधिकरण रासायनिक हथियार समझौता का चेयरमैन नियुक्त किया है। मनोज परिदा 26 दिसंबर 2018 को चंडीगढ़ आए थे। उनका कार्यकाल 26 दिसंबर 2021 को समाप्त होना था और वह फरवरी 2022 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed