{"_id":"54c0de9ee17598ef55c2035f20a8ed74","slug":"i-will-be-fight-for-chandigarh-and-public-gul-panag","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के लिए आगे भी लड़ती रहूंगी : गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के लिए आगे भी लड़ती रहूंगी : गुल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 16 May 2014 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिणाम घोषित होने के बाद आप की कैंडीडेट गुल पनाग ने किरण खेर और नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की जनता ने उन्हें चुनकर भेजा, इसलिए मैं उन्हें बधाई देती हूं।
विज्ञापन
मुझे जो भी वोट मिले वह मुझे स्वीकार हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ, जो लड़ाई मैंने चंडीगढ़ में शुरू की थी, उससे मेरी हार से कोई फर्क नहीं पड़ता।
चंडीगढ़ की जनता के लिए आगे भी लड़ती रहूंगी। इतना कहते ही वे अपनी कार में बैठ गईं और काउंटिंग सेंटर से निकल गईं। उन्होंने फिलहाल मीडिया से ज्यादा बात नहीं की।
विज्ञापन
काउंटिंग सेंटर से अपनी कार तक जितना समय उन्हें आने में लगा, बस उतनी ही देर उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात की।
हार से उनके मन पर निराशा जरूर थी। उनके एक तरफ उनके भाई शेरगिल थे तो दूसरी तरफ उनके पति थे। उन्होंने जाते-जाते आप के वालंटियरों का भी धन्यवाद दिया।
विज्ञापन