{"_id":"5d14b3f88ebc3e3c9c05bcc1","slug":"husband-murder-his-wife-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनहोनी का हुआ शक तो बहन के घर जा पहुंचा भाई, खौफनाक मंजर देख उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनहोनी का हुआ शक तो बहन के घर जा पहुंचा भाई, खौफनाक मंजर देख उड़ गए होश
Thu, 27 Jun 2019 05:53 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)

Published by: ajay kumar
Updated Thu, 27 Jun 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के शेरपुर कलां निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला दबा मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
गांव दाद निवासी राजू ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन कृष्णा देवी की शादी लगभग 8 साल पहले आरोपी विनोद कुमार के साथ हुई थी। विनोद कुमार राज मिस्त्री का काम करता है।
26 जून को वह काम कर रहा था कि अचानक उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि विनोद कुमार उनके घर आया है और बता रहा है कि उसका कृष्णा के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया है।
विज्ञापन
उसने पत्नी को कहा कि वह काम से आ रहा है। विनोद कुमार को यहीं रुकने के लिए कहे। जब तक वह घर पहुंचता विनोद कुमार वहां से जा चुका था। वह तुरंत अपनी बहन के घर गया।
बिस्तर पर बहन की लाश पड़ी थी। उसे पूरा शक है कि आरोपी ने उसकी बहन की हत्या गला दबा कर की है। थाना मोती नगर पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।