फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   human trafficking in india, human trafficking from kapurthala by name of rugby coaching

फ्रांस में रग्बी कोचिंग की आड़ में 25 बच्चों की तस्करी, कपूरथला का नाम उछला

Sun, 31 Dec 2017 08:26 PM IST
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Sun, 31 Dec 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
human trafficking in india, human trafficking from kapurthala by name of rugby coaching
भारत में मानव तस्करी
फ्रांस में रग्बी कोचिंग की आड़ में मानव तस्करी के जरिये 25 नाबालिग बच्चों को ले जाने के मामले ने एक बार फिर पंजाब के कपूरथला का नाम सामने आया है। केंद्रीय अन्वेंशन ब्यूरो (सीबीआई) ने एक फरवरी 2016 के मामले में दिल्ली-फरीदाबाद के तीन ट्रेवल एजेंटों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लेकिन इन ट्रेवल एजेंटों की ओर से इन बच्चों को फ्रांस भेजने के लिए प्रयुक्त दस्तावेज फर्जी पाए जाने के साथ-साथ कपूरथला के दो स्कूलों से संबंधित होने का दावा किया है। हालांकि इस मामले के सामने आने के बाद शनिवार को पूरा दिन जिला व पुलिस प्रशासन इन स्कूलों के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं कर पाया।
विज्ञापन


पुलिस व प्रशासन के हाथ बिल्कुल खाली हैं। सीबीआई नई दिल्ली ने फ्रांस में रग्बी कोचिंग देने की आड़ में पिछले साल 25 नाबालिग बच्चों को ले जाने के मामले में तीन ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें दो बच्चे वापस आ गए हैं। जबकि एक को फ्रांस की पुलिस ने हिरासत में लेकर इंटरपोल पर सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि 22 बच्चे अभी तक लापता हैं। सीबीआई ने इस मामले में फरीदाबाद के ललित डेविड डीन, दिल्ली के संजीव रॉय और वरुण चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर दस्तावेज जब्त किए हैं। इनके परिसर की जांच के दौरान कपूरथला के दो स्कूलों से संबंधित दस्तावेज मिले हैं।

अभिभावकों से 25-30 लाख रुपये प्रति बच्चे वसूले

human trafficking in india, human trafficking from kapurthala by name of rugby coaching
भारत में मानव तस्करी
अधिकारियों ने आरोप लगाया कि एजेंट विदेश भेजने के लिए इन नाबालिगों के अभिभावकों से 25-30 लाख रुपये प्रति बच्चे वसूले हैं। इनकी आयु 13-18 वर्ष के बीच है और संख्या 25 है। इन बच्चों को पेरिस में एक रग्बी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए जाया गया।

दस्तावेजों में 25 छात्रों के एक समूह को दो कपूरथला आधारित स्कूलों के छात्रों के रूप में दिखाया गया है। जहां इनके एक सप्ताह रग्बी शिविर में भाग लिया। जबकि ट्रेवल एजेंटों ने इनकी वापसी की टिकट रद्द कर दीं। सीबीआई के अनुसार इससे पहले दो बच्चे कुछ गलत आशंका को भांपकर भारत लौट आए। जबकि 22 गायब हो गए और एक को फ्रांस की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसके बारे में इंटरपोल के माध्यम से सीबीआई को सूचना दी।

लेकिन इस मामले में जिला कपूरथला प्रशासन और पुलिस के हाथ बिल्कुल खाली हैं। अभी तक वापस लौटे दोनों बच्चों के बारे में भी कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। यहां तक कि कपूरथला के किन दो स्कूलों के नाम पर इन बच्चों के फर्जी दस्तावेज और आईडी प्रूफ बनाए गए, इस बारे में जिला व पुलिस प्रशासन कोई जानकारी हासिल कर पाया है। यहां तक कि जिला कपूरथला में न तो रग्बी खेली जाती है और न ही यहां सरकारी और निजी तौर पर इसका कोई कोच ही है।

थाने में कोई शिकायत नहीं आई है

human trafficking in india, human trafficking from kapurthala by name of rugby coaching
भारत में मानव तस्करी
एसएसपी कपूरथला संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि सुबह ही उन्होंने थानों के एसएचओ इस बारे में पता लगाने के आदेश दे दिए थे। दो साल पहले का मामला है। इस बारे में किसी भी थाने में न तो कोई शिकायत है और न ही किसी अभिभावक ने गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट ही दी है।

न तो वापस आने वाले बच्चों और स्कूल के नाम के बारे में भी पता चला है। डीसी कपूरथला मोहम्मद तैय्यब ने कहा कि सीबीआई ने इस बारे में प्रशासन से किसी भी तरह को कोई संपर्क नहीं किया है। जिला खेल अधिकारी हरपालजीत कौर ने कहा कि जिला कपूरथला में रग्बी न तो खेली जाती है और न ही यहां पर कोई कोच है।

ऐसे कबूतर उड़ाने का मामला नया नहीं
ऐसे कबूतर उड़ाने का मामला कोई पहला नहीं है। बेशक इस मामले में अभी तक स्कूल और बच्चों के कपूरथला से संबंधित होने के बारे में कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। इन दिनों खेल, कंपीटीशन और सांइस ट्रिप के नाम पर निजी स्कूलों के बच्चों को खूब विदेशों के ट्रिप लगवाए जा रहे हैं। कराटे, ओलंपियाड और ?नासा ट्रिप के नाम पर बच्चों को विदेश ले जाने का इन दिनों पंजाब में भी चलन है।

सूत्रों के अनुसार करीब सात-आठ साल पहले भी एक निजी स्कूल की ओर से साइंस ट्रिप के नाम पर बच्चों को विदेश ले जाया गया था, जिसमें कुछ बच्चे वहां लापता हो गए थे। अब यह बच्चे लापता हुए थे या फिर पहले से तय सौदे के तहत गायब हुए थे, इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है। इनमें अधिकतर ट्रिप में बच्चे वापस लौट भी आते हैं, लेकिन इसी आड़ में कुछ कबूतर बनाकर उड़ा भी देते हैं।

दोआबा की ‘एनआरआई बेल्ट’ है कपूरथला का हलका भुलत्थ

human trafficking in india, human trafficking from kapurthala by name of rugby coaching
भारत में मानव तस्करी
जिला कपूरथला का कस्बा भुलत्थ एनआरआई बेल्ट के नाम पर प्रसिद्ध हैं। इस विधानसभा एरिया के ढिलवां, भुलत्थ, सुभानपुर, नडाला और बेगोवाल एरिया को एनआरआई बेल्ट के नाम से जाना जाता है। दोआबा क्षेत्र में इस विधानसभा से सबसे ज्यादा लोग विदेशों में बसे हैं। यहां पर बचपन से बच्चे के मन में विदेश जाने का सपना संजोया जाता है। जायज-नाजायज तरीके से विदेश जाने को लालायित रहते हैं।

मई 2007 में एक भाजपा सांसद बाबू भाई कटारा कस्बा भुलत्थ के गांव फिरोज संगोवाल की 26 वर्षीय परमजीत कौर और होशियारपुर के 17 वर्षीय अमरजीत कौर अपनी पत्नी शारदाबेन कटारा और बेटा राजेश बनाकर टोरोंटो ले जाता हुआ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था। इस मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब एयरपोर्ट पर जब सांसद की पत्नी बनकर जा रही परमजीत कौर से नाम पूछा तो उसने शारदाबेन कटारा बोलने की बजाय परमजीत बोल दिया। जिसके बाद सारा मामला खुल गया।

इस मामले में सांसद 30 लाख रुपये प्रति व्यक्ति अपनी पत्नी और बेटा बनाकर कनाडा ले जा रहा था। एसोसिएशन ऑफ कंस्लटेंट फोर ओवरसीज स्टडीज के महासचिव लविश कालिया ने कहा कि कपूरथला में सबसे ज्यादा अवैध तरीके से विदेश भेजने का कारोबार हो रहा है। जब तक पंजाब प्रीविलेज ऑफ ट्रेवल एजेंट एक्ट 2014 पूरी तरह से लागू नहीं होता, तब तक स्कूलों और अवैध तरीके से विदेश जाने के मामले सामने आते रहेंगे। पंजाब सरकार पर इस पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed