{"_id":"6335694cad08bb5701199137","slug":"huge-uproar-in-punjab-assembly-on-second-day-of-special-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा सत्र: दूसरे दिन भी सदन में भारी हंगामा, कांग्रेस ने की मंत्री फौजा सिंह को बर्खास्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा सत्र: दूसरे दिन भी सदन में भारी हंगामा, कांग्रेस ने की मंत्री फौजा सिंह को बर्खास्त करने की मांग
Thu, 29 Sep 2022 03:19 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 29 Sep 2022 03:19 PM IST
सार
विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस सदस्यों पर जनता से विश्वासघात करने का आरोप लगाया।कांग्रेस सदस्य फिर वेल में पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। उधर, जवाब में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने अपनी ही बेचों से नारेबाजी की। भारी हंगामे के बीच वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बोलना शुरू किया।
विज्ञापन
वित्त मंत्री हरपाल चीमा के सामने प्रदर्शन करते कांग्रेस विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा का सत्र दूसरे दिन हंगामेदार रहा। विधानसभा में शून्य काल शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने सदन में हंगामा किया और मंत्री फौजा सिंह सरारी को बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेस सदस्य विधानसभा में मंत्री फौजा के पोस्टर वाली जैकेटनुमा ड्रेस पहन कर पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने वेल पर हंगामा किया। दोपहर 2:20 बजे हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही आधे घंटे स्थगित रही।
विज्ञापन
2:50 बजे कार्यवाही शुरू होती ही फिर हंगामा शुरू हो गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस सदस्यों पर जनता से विश्वासघात करने का आरोप लगाया।कांग्रेस सदस्य फिर वेल में पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। उधर, जवाब में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने अपनी ही बेचों से नारेबाजी की। भारी हंगामे के बीच वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बोलना शुरू किया। उन्होंने कांग्रेस पर जनता के मुद्दों से भागने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बाप बना हैवान: नाबालिग बहनें बोलीं- मुंह में कपड़ा ठूंस पिता करता है दुष्कर्म, जबरन शराब व सिगरेट भी पिलाता है
विज्ञापन