{"_id":"62f4c6a74428ed683b2fc5d9","slug":"huge-crowd-in-buses-on-raksha-bandhan-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raksha bandhan 2022: चंडीगढ़ में रक्षाबंधन पर बसों में भारी भीड़, आईएसबीटी-43 पर लगी महिलाओं की लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha bandhan 2022: चंडीगढ़ में रक्षाबंधन पर बसों में भारी भीड़, आईएसबीटी-43 पर लगी महिलाओं की लाइन
Thu, 11 Aug 2022 02:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 11 Aug 2022 02:36 PM IST
सार
Raksha bandhan 2022: चंडीगढ़ में रक्षाबंधन पर बसों में भारी भीड़, आईएसबीटी-43 पर लगी महिलाओं की लाइन
विज्ञापन
सेक्टर 43 बस स्टैंड पर लगी महिलाओं की लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षाबंधन के मौके पर चंडीगढ़ में आईएसबीटी-43 पर भारी भीड़ लगी हुई है। सभी लोग अपने घर जाने की जल्दी में नजर आए। इसकी वजह से लॉन्ग रूट की विभिन्न रोडवेज के काउंटर पर लंबी लंबी लाइनें लग गई। कई रोडवेज ने लंबी दूरी की बसों में महिलाओं की यात्रा मुफ्त की हुई है, इस वजह से भी काफी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश रोडवेज के टिकट काउंटर पर ज्यादा भीड़ रही। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की तरफ से बहनों को ट्राईसिटी रूट पर चलने वाली बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया गया है। इसलिए लोकल रूट की बसों में भी काफी भीड़ देखी जा रही है। हालांकि ज्यादातर महिलाओं का कहना है कि सीटीयू को भी अन्य राज्यों के रोडवेज की तरह ही लॉन्ग रूट की बसों पर भी टिकट से छूट देनी चाहिए।
विज्ञापन
हनुमान जी को बांधी गई राखी।
- फोटो : अमर उजाला
हनुमान जी को बांधी सवा 11 फुट लंबी इको फ्रेंडली राखी
चंडीगढ़ के सेक्टर 40 स्थित श्री हनुमंत धाम में गुरुवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर पंचमुखी और दक्षिण मुखी 32 फुट हनुमान जी को सवा 11 फीट लंबी इको फ्रेंडली राखी बांधी गई।यह आयोजन महिला सुंदरकांड सभा की ओर से हुआ। महिला सुंदरकांड सभा की प्रधान नीना तिवारी ने बताया कि हनुमानजी को बांधी जाने वाली राखी पूर्णतया इको फ्रेंडली है। इसको बनाने में लगभग 2 सप्ताह का समय लगा है।
उन्होंने बताया कि इस इको फ्रेंडली राखी को तैयार करने में थर्माकोल, गत्ता, कलर पेपर, गोटा, धागा, किनारी का प्रयोग किया गया है। हाथों से बनाई गई सुंदर राखी से सजावट के साथ बनाई गई है। राखी में मोती जड़ित कंगन लटकाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हनुमान जी को राखी बांधने के बाद भव्य आरती हुई। उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।