{"_id":"59f9f6ab4f1c1bf3538ba775","slug":"huda-auction-10-acres-of-land-sold-in-842-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की सबसे बड़ी बोली, 842 करोड़ में बिकी गुरुग्राम में 10 एकड़ जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की सबसे बड़ी बोली, 842 करोड़ में बिकी गुरुग्राम में 10 एकड़ जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Nov 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
हुडा
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने गुरुग्राम के संपदा-2 के सेक्टर 47 में नीलामी के माध्यम लगभग 10 एकड़ जमीन की संपत्ति को 842 करोड़ रुपये में बेच दिया है। यह प्राधिकरण की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी थी।
इस संबंध में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस साइट को इस साल 6 अक्तूबर को ई-नीलामी के लिए रखा गया था और 31 अक्तूबर को बोली लगाई गई थी। इस साइट को आईकेईए कंपनी जो एक इंटरनेशनल ग्रुप है, को सफलतापूर्वक नीलाम किया गया। जिनका मुख्यालय नीदरलैंड में है। यह कंपनी दुनिया में सबसे बडी फर्नीचर रिटेलर मानी जाती है।
इस ई-नीलामी न केवल हुडा विभाग की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी बल्कि हरियाणा के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी ई-नीलामी भी है।
उन्होंने बताया कि हुडा के मुख्य प्रशासक जे. गणेशन के अनुसार यह हुडा के लिए स्थिर राजस्व प्रवाह को सुनिश्चित करने में सहयोग करेगा। यह कोई एक करार नहीं है क्योंकि विभाग ने अगले कुछ महीनों में शहर में अन्य संस्थागत और वाणिज्यिक संपत्तियों की नीलामी की योजना भी बनाई है।