{"_id":"688bcc4d4fb611db4805998b","slug":"htet-exam-was-held-in-two-shifts-in-16-centers-candidates-said-the-paper-was-easy-chandigarh-news-c-290-1-pkl1068-18628-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एचटेट की 16 सेंटरोंं में दो शिफ्ट मेंं हुई परीक्षा, अभ्यर्थी बोले-आसान था पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एचटेट की 16 सेंटरोंं में दो शिफ्ट मेंं हुई परीक्षा, अभ्यर्थी बोले-आसान था पेपर
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित एचटेट लेवल-2 (टीजीटी) और लेवल- 1 (पीआरटी) की परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों मेंं किया गया। वीरवार को परीक्षा के दौरान 16 केंद्रों मेंं पुलिस और ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे। अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित सहित सभी विषय से प्रश्न पूछे गए। प्रश्न आसान थे। जांच के बाद अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई।
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि 16 परीक्षा केंद्रों पर पहली शिफ्ट में सुबह 10 से 12.30 बजे तक एचटेट लेवल -2 (टीजीटी) में कुल अभ्यर्थियों 4742 को परीक्षा देनी थी, जिनमें 3721 ने परीक्षा दी। इसमें 1021 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी शिफ्ट में दोपहर बाद 3 से 5.30 बजे तक एचटेट लेवल-1 (पीआरटी) में 1483 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जिनमेंं से 1139 ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि एचटेट लेवल-2 और लेवल-1 मिलाकर कुल मिलाकर दोनोंं शिफ्टाें में 4860 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोनों शिफ्टों में 1365 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे।
ढाई घंटे के पेपर में लेवल-2 और लेवल -1 में विद्यार्थियों से 150 प्रश्न पूछे गए। इसमें लेवल -2 की परीक्षा देने आए पीएमश्री गवर्नमेंंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15 में आए अजय कुमार और सुशील सिंह ने बताया कि पेपर सिलेबस से आया था। इसमें गणित, सामान्य ज्ञान के प्रश्न कठिन थे। वहीं, लेवल -1 की परीक्षा देने आए डीसी मॉडल स्कूल सेक्टर-7 में अंबाला के अमित शर्मा, सुचेता सिंह ने बताया कि सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित सहित सभी विषय से प्रश्न पूछे गए।