फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HSSC Haryana CET Admit Card 2022 and Haryana CET Latest update in Hindi

Haryana CET 2022: 10.78 लाख अभ्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे, 58030 आवेदन रद्द, बुकिंग पर मिलेगी सीट

Fri, 04 Nov 2022 02:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Nov 2022 02:02 AM IST
सार

संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) में अब 10,78,864 अभ्यर्थी ही बैठेंगे। 11,36,894 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। 58030 आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। कई फार्म डबल थे, कई पूरे नहीं भरे हुए थे। इसके अलावा कई में तकनीकी खामियां थीं।

विज्ञापन
HSSC Haryana CET Admit Card 2022 and Haryana CET Latest update in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में सरकारी नौकरी की भर्ती के लिए होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) में 10.78 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे। यह सरकार की भी परीक्षा है। 200 से 250 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र होने की वजह से अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचने की चिंता है। एडवांस बुकिंग के लिए गुरुवार को कई जिलों में अभ्यार्थी दिनभर बस अड्डों पर लाइनों में लगे रहे।

विज्ञापन


उधर, सरकार का दावा है कि आने-जाने में किसी को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। रोडवेज की बसें परीक्षा केंद्र के पास तक पहुंचाएगी। 15,400 बसों की व्यवस्था परिवहन विभाग ने की है। हालांकि, दो दिनों तक आम जनता को बसों की कम संख्या के कारण परेशानियों से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव नवदीप सिंह विर्क और कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि परीक्षार्थी के बुकिंग के साथ ही उसे पता चल जाएगा कि कितने बजे कहां से बस पकड़नी है। बस निकटतम बस अड्डे से मिलेगी और परीक्षा केंद्र के निकटतम स्थान पर छोड़ेगी। जो परीक्षा केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में हैं और दूरी पर हैं वहां के लिए रोडवेज ने शटल सेवा की व्यवस्था की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मुख्य सचिव ने जिलों में सभी उपायुक्तों की जिम्मेदारी तय कर दी है। जिलों के हिसाब से रोडवेज के हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। विभाग ने जिलों में रेलगाड़ियों का समय भी डिस्प्ले किया है। परीक्षार्थी रेल के माध्यम से जाना चाहते हैं वे अपनी स्वेच्छा से जा सकते हैं लेकिन इसके लिए सरकार किसी तरह की प्रतिपूर्ति नहीं करेगी।

58030 आवेदन रद्द
संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) में अब 10,78,864 अभ्यर्थी ही बैठेंगे। 11,36,894 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। 58030 आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। कई फार्म डबल थे, कई पूरे नहीं भरे हुए थे। इसके अलावा कई में तकनीकी खामियां थीं।

कई के पास पहुंचे दो से तीन प्रवेश पत्र
70 अभ्यर्थियों के पास गलती से दो या तीन प्रवेश पत्र पहुंच गए हैं। उनके लिए हेल्प डेस्क का नंबर (18005728997) जारी किया गया है। इस नंबर पर सूचना देनी होगी, जिसके बाद उनका परीक्षा केंद्र तय होगा और अतिरिक्त प्रवेश पत्र रद्द कर दिया जाएगा।

5-6 नवंबर को सीईटी
 5 और 6 नवंबर को संयुक्त पात्रता परीक्षा होगी। 17 जिलों में सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा 2 शिफ्टों में होगी। सुबह परीक्षा का समय 10 बजे से 11:45 बजे तक होगा। इस शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:30 बजे होगा। इसी प्रकार, शाम की शिफ्ट का समय 3 बजे से 4:45 बजे तक होगा। इस  शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1:30 बजे होगा।

बुकिंग से मिलेगा सीट नंबर
 सभी रोडवेज जीएम को बस अड्डों पर अग्रिम सीट बुकिंग के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी सुबह 9 बजे से 4 नवंबर को शाम 5 बजे तक अपने नजदीकी डिपो व सब डिपो में जाकर अग्रिम बुकिंग करवा सकते हैं। यहां वे अपनी सीट का नंबर सुरक्षित कर सकते हैं, ताकि परीक्षा वाले दिन किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यदि किसी परीक्षार्थी को रास्ते से चढ़ना हो तो वह भी बस में चढ़ सकता है।

चार जिलों में बस अड्डों पर लगी लाइनें
सीईटी को लेकर तैयारी में परिवहन विभाग तैयारियों में जुटा है। परीक्षा के चलते रोडवेज ने कर्मचारियों की छुट्टियां की रद्द कर दी हैं। बस स्टैंड पर लगेंगे हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। वहीं, अभ्यर्थी अग्रिम सीट बुकिंग करवाने में जुटे हैं। गुरुवार को हिसार, भिवानी, चरखी-दादरी और रेवाड़ी में बस अड्डों पर अभ्यर्थियों की लाइनें लगी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed