{"_id":"5cf7edb1bdec22070352ca4e","slug":"hssc-canceled-recruitment-process-for-1035-posts-of-various-departments","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटकाः एचएसएससी ने रद्द की 1035 पदों की भर्ती प्रक्रिया, थोड़ी राहत, लेकिन करना होगा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झटकाः एचएसएससी ने रद्द की 1035 पदों की भर्ती प्रक्रिया, थोड़ी राहत, लेकिन करना होगा ये काम
Wed, 05 Jun 2019 09:58 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 Jun 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
HSSC
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों के 1035 पदों की भर्ती प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रद कर दिया है। आयोग की ओर से जल्दी दोबारा इन पदों को भरने का विज्ञापन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
इन पदों को इसी साल 25 फरवरी, 30 अप्रैल और पहली मई को अधिसूचित किया था। जिसने भी इन पदों के लिए आवेदन किया हुआ है, उन्हें नए सिरे से फार्म भरने होंगे।
विज्ञापन
प्रक्रिया रद्द करने के साथ ही आयोग ने युवाओं को बड़ी राहत भी दी है। जिन युवाओं को वर्तमान में आयु की छूट मिली थी, उन्हें दोबारा पद विज्ञापित होने पर भी वह जारी रहेगी।
विज्ञापन
साथ ही जिन्होंने आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा सिर्फ फार्म भरना होगा, फीस जमा कराने की जरूरत नहीं होगी। आयोग की ओर से रद्द की गई भर्ती में सबसे अधिक 615 पद टीजीटी संस्कृत हरियाणा कैडर और 163 पद टीजीटी संस्कृत के मेवात कैडर के लिए भरे जाने थे।
इन पदों को भरने की प्रक्रिया भी रद्द
चार्जमैन मिसलेनियस के नौ पद, ऑटो इलेक्ट्रिशियन के नौ पद, सुपरवाइजर के दस पद, ब्लैक स्मिथ पांच पद, वर्कशॉप मशीनरी ऑपरेटर के 14 पद, चार्जमैन हैवी प्लांट 11 पद, मशीन टूल ऑपरेटर के 5 पद, चार्जमैन इलेक्ट्रिकल के नौ पद, चार्जमैन एयरकंडीशनिंग एंड रेफ्रिजिरेशन के पांच पद, मोटर वाइंडर के दो पद, जनरेटर ऑपरेटर एक पद, मैकेनिक एयरकंडीशनिंग एंड रेफ्रिजिरेशन दो पद, सहायक लेखाकार छह पद, ड्राफ्समैन प्लानिंग एक पद, पाइप फिटर एक पद, कानूनी सहायक आठ पद, सहायक प्रोग्रामर एक पद, रिसेप्सनिस्ट व फैक्स ऑपरेटर तीन पद, सहायक प्रबंधक यूटीलिटी 3 पद, सहायक प्रबंध इलेक्ट्रिकल चार पद, सहायक प्रबंधक इस्टेट छह पद, हरियाणा बीज विकास निगम में सेल्समैन 49 पद, असिस्टेंट बीज उत्पादन अधिकारी 27 पद, जूनियर मैकेनिक दस पद, अकाउंटेंट क्लर्क 11 पद, सहायक ड्राफ्टमैन अलग-अलग विभागों में 25 पद।