फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HSGMC will fight Assembly election in Haryana

हरियाणा चुनाव: सिखों ने कांग्रेस से मांगी 9 टिकट

Tue, 19 Aug 2014 10:10 AM IST
गुरदीप सिंह सोढी/अमर उजाला, यमुनानगर
गुरदीप सिंह सोढी/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Tue, 19 Aug 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
HSGMC will fight Assembly election in Haryana

हरियाणा में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनवाने के बाद अब एचएसजीएमसी ने विधानसभा चुनाव पर नजरें गड़ा दी हैं। इसके लिए कांग्रेस से नौ सिखों को टिकट देने की मांग की गई है।

विज्ञापन


एचएसजीएमसी की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर को टिकट के दावेदारों के नामों की लिस्ट सौंप दी गई है। प्रदेश में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने के बाद कांग्रेस की नजर भी सिख वोट बैंक पर टिकी है। प्रदेश में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनने के बाद अब एचएसजीएमसी विधानसभा में अधिक से अधिक सिखों की भागीदारी सुनिश्चित करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


इसकी रूपरेखा अलग कमेटी बनने के बाद मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते समय ही बना ली गई थी। सूत्रों के मुताबिक चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मुलाकात के समय ही उनसे विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सिखों को टिकट देने की मांग की गई थी। इसके बाद से एचएसजीएमसी नेता लगातार मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सिख बाहुल्य जिलों के लिए मांगी टिकट

HSGMC will fight Assembly election in Haryana

एचएसजीएमसी ने प्रदेश में सिख बाहुल्य हलकों में कम से कम नौ टिकटों की मांग की है। एचएसजीएमसी की ओर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को टिकट के दावेदारों की लिस्ट सौंपी गई है। इनमें कुछ एचएसजीएमसी के पदाधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।

एचएसजीएमसी की ओर से यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में टिकट मांगी गई है। इन जिलों में सिखों की संख्या अधिक है।

इन जिलों में यदि सिखों के वोट एकतरफा पड़े तो किसी भी प्रत्याशी की जीत-हार तय करने में अहम हो सकते हैं।

सिखों को टिकट दे सकती है कांग्रेस

HSGMC will fight Assembly election in Haryana

यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में कांग्रेस सिखों को टिकट दे सकती है। क्योंकि अंबाला लोकसभा सीट में आने वाले इन जिलों में राज्यसभा सदस्य और अंबाला की पूर्व सांसद कुमारी सैलजा का खासा प्रभाव है।

इन जिलों से कांग्रेस की टिकट के दावेदारों में सीएम और कुमारी सैलजा समर्थक दोनों ही हैं। ऐसे में किसी एक को टिकट देने पर दूसरे गुट की नाराजगी तय है। लोकसभा चुनाव में गुटबाजी के चलते ही कांग्रेस को अंबाला सीट गंवानी पड़ी थी।

विस चुनाव में इससे बचने के लिए दोनों गुट के किसी दावेदार को टिकट न देकर एचएसजीएमसी की लिस्ट में नामित व्यक्ति को टिकट मिल सकता है। वैसे भी प्रदेश में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने के बाद कांग्रेस की नजर सिख वोटों पर लगी हुई है। कांग्रेस का मानना है कि अलग कमेटी बनने के बाद सिख उसके पक्ष में मतदान अवश्य करेंगे।

कांग्रेस पांच सीट देने को राजी: झींडा

HSGMC will fight Assembly election in Haryana

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि प्रदेश में अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनने के बाद प्रदेश के सिख कांग्रेस के पक्ष में अवश्य वोट डालेंगे।

कांग्र्रेस ने पांच सीटों पर सिख प्रत्याशी उतारने का भरोसा दिया है, लेकिन हमने प्रदेश के आठ जिलों में कम से कम नौ टिकट मांगी है। इन जिलों में सिख अधिक संख्या में हैं।

हमने टिकट के दावेदारों की लिस्ट प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को सौंप दी है। पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस नौ सीटों पर सिख प्रत्याशी उतारेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed