फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HSGMC Jagdish Jhinda Criticizes Prakash Singh Badal

HSGMC प्रमुख झींडा की बादल को दो टूक

Sun, 05 Oct 2014 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानियां (सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रानियां (सिरसा) Updated Sun, 05 Oct 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
HSGMC Jagdish Jhinda Criticizes Prakash Singh Badal

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रकाश सिंह बादल से कहीं बड़े सिख हैं।

विज्ञापन


पंजाबी को दूसरी भाषा का दर्जा, अल्पसंख्यक आयोग का गठन, सिख मैरिज ऐक्ट और हरियाणा की अलग कमेटी का गठन कर मुख्यमंत्री ने साबित कर दिखाया है कि वे सिखों के सबसे बड़े हितैषी हैं।
विज्ञापन


जगदीश सिंह झींडा शुक्रवार को सिख समाज के लोगों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बादल ने हमेशा हरियाणा के सिखों को बरगला कर वोट हथियाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादल ने हमेशा सिखों के हितों से कुठाराघात किया है, जबकि हुड्डा ने सिखों के हितों की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि अब चुनाव में भी कांग्रेस ने सात हलकों में सिखों को उम्मीदवार बनया है।

उन्होंने अपील की कि चार अक्तूबर को सिरसा में आयोजित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की रैली में पहुंच अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करें।

उन्होंने कहा कि हरियाणा का अलग हाईकोर्ट और राजधानी व एसवाईएल का पानी लाने की लड़ाई जारी है और हरियाणा का हक लेकर रहेंगे।

झींडा ने सब्जी मंडी के नजदीक गुरुद्वारा में आयोजित बैठक में कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की गांव स्तर पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है और सदस्यता फार्म भरवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed