{"_id":"5db9d6f88ebc3e0179420e7f","slug":"hpsc-declared-results-of-166-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः166 पदों की भर्ती का रिजल्ट घोषित, साक्षात्कार के लिए बुलाए तीन गुना युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः166 पदों की भर्ती का रिजल्ट घोषित, साक्षात्कार के लिए बुलाए तीन गुना युवा
Thu, 31 Oct 2019 12:01 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने 166 पदों के लिए इसी साल अगस्त में हुई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। भर्ती 2017 में निकाली गई थी, जबकि परीक्षा दो साल बाद 2019 में 16 से 22 अगस्त तक हुई।
विज्ञापन
यह भर्ती विवादों में भी रही और विभिन्न याचिकाएं हाइकोर्ट में विचाराधीन हैं। भर्ती का अंतिम भविष्य याचिकाओं के निपटारे पर ही निर्भर करेगा। 166 पदों में से 48 पद एचसीएस (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) और 118 पद एलाइड सर्विस में भरे जाएंगे।
विज्ञापन
इनके लिए तीन गुना युवाओं को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। पंचकूला स्थित आयोग के कार्यालय में छह से सात नवंबर तक चयनित युवाओं के दस्तावेजों का सत्यापन होगा, जबकि 11 से 15 तक मौखिक परीक्षा व पर्सनालिटी टेस्ट लिए जाएंगे। हरियाणा में यह पहला मौका है जब इतने बड़े पैमाने पर अफसरों की भर्ती होने जा रही है।
विज्ञापन
प्रारंभिक परीक्षा में करीब एक लाख 33 हजार युवा शामिल हुए थे, जिनमें से 2211 मुख्य परीक्षा में बैठे। जनरल कैटेगरी के 104, अनुसूचित जाति के 33 और पिछड़ा वर्ग-ए और पिछड़ा वर्ग-बी के 29 पद हैं, जिन पर अफसरों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें से सात पदों पर भूतपूर्व सैनिक, छह पर दिव्यांग और पांच पदों पर खिलाड़ियों की नियुक्तियां होंगी।
इन मुख्य पदों पर होनी हैं भर्तियां
पद पद
एचसीएस - 48
असिस्टेंट एक्साइज एंड टेक्सेशन ऑफिसर- 44
बीडीपीओ - 19
तहसीलदार - 18