{"_id":"af6c872e3d046d1a35f9f98b2b7f5438","slug":"housing-board-retired-xen-case-of-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउसिंग बोर्ड के रिटायर्ड एक्सईएन पर चोरी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउसिंग बोर्ड के रिटायर्ड एक्सईएन पर चोरी का केस
अमर उजाला ब्यूरो/पंचकूला
Updated Tue, 07 Jan 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाउसिंग बोर्ड से रिटायर्ड एक्सईएन के खिलाफ सेक्टर-5 थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने सेक्टर-6 स्थित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय से अपनी एसीआर से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज चुराए हैं।
विभाग को जब इस बात का पता चला तो डीसीपी कार्यालय में शिकायत दी गई, जहां से यह शिकायत सेक्टर-5 थाने में भेजी गई। जांच के बाद सेक्टर-5 थाना पुलिस ने रिटायर्ड एक्सईएन सेक्टर-20 निवासी सीआर मित्तल के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 (चोरी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-6 में हाउसिंग बोर्ड का मुख्यालय है। यहीं से पिछले दिनों सीआर मित्तल के खिलाफ शिकायत आई थी और शिकायत भी बोर्ड के सचिव ने दी थी।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि सीआर मित्तल हाउसिंग बोर्ड में बतौर एक्सईएन तैनात थे। 16 अगस्त 2013 को वह रिटायर हो गए और सेक्टर-20 स्थित अपने घर में रहने लगे।
23 अगस्त 2013 को मित्तल की तरफ से हाउसिंग बोर्ड में एक आवेदन आया, जिसमें उन्होंने अपनी एसीआर से संबंधित जानकारी मांगी थी। शिकायत में कहा गया कि मित्तल खुद भी उस दिन दफ्तर में मौजूद थे।
जिस डीलिंग हैंड को इसकी जानकारी देनी थी, वह काफी व्यस्त था। देर शाम करीब सवा पांच बजे तक मित्तल दफ्तर में रहे, लेकिन डीलिंग हैंड व्यस्त होने के चलते मित्तल को संबंधित दस्तावेजों की प्रति नहीं दे सका।
डीलिंग हैंड तो अपने घर चला गया, लेकिन मित्तल उसके बाद तक दफ्तर में रहे। आरोप है कि उन्होंने फाइलें चोरी कर ली, जो उनकी एसीआर से संबंधित थी।