फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   house wives using cooking art for earning money

अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए हाउस वाइफ करने चलीं ये काम, शौक पूरा और कमाई भी

Fri, 29 Jun 2018 01:57 PM IST
राखी गौतम, अमर उजाला, चंडीगढ़
राखी गौतम, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Jun 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
house wives using cooking art for earning money
art of cooking
भारतीय महिलाएं कुकिंग में स्वाभाविक रूप से दक्ष होती हैं। इसलिए उन्हें रसोई की देवी कहा जाता है। नए जमाने में महिलाओं ने इसे रोजगार से जोड़ने का मन बना लिया है। अब पाक कला के जरिए वे अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती हैं। कुछ नया करने का इरादा है। अपने परपंरागत टैलेंट को और ज्यादा निखारने के लिए महिलाएं कुकिंग क्लास ज्वाइन कर रही हैं। शहर के कुकिंग क्लास में ऐसी महिलाओं की काफी संख्या है। उनमें से जब कुछ महिलाओं से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्हें खाना बनाना तो आता है, मगर वे इसे अपना पेशा बनाना चाहती हैं, ताकि इस क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर सकें और घर की आर्थिक रूप से मदद की जा सके।
विज्ञापन


खुद की बेकरी खोलनी है, इसलिए सीख रही हूं
सेक्टर-69 मोहाली में अर्बिंदु वालिया के पास पाक कला की बारीकियों को सीख रहीं रोमा ने बताया कि वह एक हाउसवाइफ हैं और उन्हें हमेशा से कुकिंग का शौक रहा है। अच्छा खासा खाना बना लेती हूं। मगर अब इस टैलेंट को आगे ले जाना चाहती हूं। रोमा का सपना है कि वे उनकी खुद की एक बेकरी हो, जिसमें तरह-तरह के बिस्कुट व केक बना सकें। इसके लिए वे काफी मेहनत कर रही हैं। वे पिछले कुछ दिनों से क्लासेज में आ रही हैं और बहुत कुछ सीख भी चुकी हैं।
विज्ञापन


हुनर और निखारना है
सेक्टर 40 डी में कुकिंग क्लास सीख रहीं हाउसवाइफ मनवीर कौर ने बताया कि उन्हें कुकिंग काफी पसंद हैं और उन्हें नए फूड आइटम को बनाना सीखना काफी अच्छा लगता है। मनवीर का मानना है कि जैसा हम खाना बनाते हैं, वैसे ही हम बन जाते हैं। वे भी भविष्य में कुकिंग का ही बिजनेस करना चाहती हैं। इसके लिए वे जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। क्लासेज में वे पूरे एकाग्रता से खाना बनाना सीख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना बेकिंग बिजनेस करना चाहती हैं
सेक्टर-46 सी में एक कुकिंग क्लास में बेकिंग की बारीकियां सीख रहीं हरकमल ने बताया कि उनकी रुचि खाना बनाने में रही है। काफी कुछ सीख लिया है। अब टैलेंट को निखारना है। वे दो महीने से बेकिंग सीख रही हैं। उनका कहना है कि अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए इससे बेहतर कोई माध्यम नहीं हो सकता। यदि इसमें निपुण हो गए तो घर से ही बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। हरकमल भी भविष्य में केक व बिस्कुट में एक नया ट्विस्ट लाना चाहती हैं। इसकेलिए वे काफी एक्सपेरीमेंट भी करती हैं।

कुकिंग क्लास में बढ़ रही हाउस वाइफ की संख्या
शहर में कुकिंग क्लास चला रहे शेफ भी मानते हैं कि उनके क्लासेज में हाउस वाइफ की संख्या बढ़ रही हैं। पहले ऐसा माना जाता था कि कुकिंग क्लास में वही आते हैं, जो होटल मैनेजमेंट की फील्ड में जाना चाहते हैं। मगर अब ऐसा नहीं है। हर उम्र और हर तरह के लोग आ रहे हैं। सेक्टर 46 सी स्थित क्रिएशन एंड बेकरी की मिसेज रेखा भल्ला ने बताया कि वह 1995 से कुकिंग और बेकिंग क्लास चला रही हैं। अब हर उम्र के लोग आ रहे हैं और चाव से सीखते हैं।


सेक्टर 69 मोहाली में कुकिंग क्लास चलाने वाली मिसेज अर्बिंदु वालिया ने बताया कि वे पिछले 22 साल से कुकिंग और बेकिंग की क्लासेज चला रही हैं। उनके पास नौ साल के बच्चे से लेकर यंगस्टर्स और हाउसवाइफ आती हैं। उनके यहां लोग मॉकटेल, केक, पुडिंग, ब्राउनीज, वेजिटेरियन, नॉन वेजिटेरियन, चाइनीज, कॉन्टिनेन्टल, थाई इटेलियन, मैक्सिक्न व साउथ इंडियन सिखाती हैं। उन्होंने बताया कि जो विदेश में बसना चाहते हैं, वे भी यहां पर काफी संख्या में आते हैं। सेक्टर 40 डी में कुकिंग सिखा रहीं सुमन गुप्ता ने भी माना कि शहरवासियों में खाना बनाने का शौक बढ़ता जा रहा। हर उम्र के लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। लोग सिर्फ चंडीगढ़ नहीं बल्कि अमृतसर, रोहतक और कुराली से भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed