फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hospital open on punjab univercity

पंजाब यूनिवर्सिटी में खुलेगा 150 बैड का अस्पताल

Fri, 18 Jul 2014 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Jul 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
hospital open on punjab univercity

सेक्टर-25 पंजाब यूनिवर्सिटी साउथ कैंपस में 150 बैड अस्पताल प्रपोजल को सिरे चढ़ाने की फिर से तैयारी की जा रही है। आर्थिक तंगी के कारण पीयू डेंटल इंस्टीट्यूट के एकदम सामने करोड़ों की लागत से तैयार अस्पताल की बिल्डिंग अधूरी पड़ी है। अस्पताल की बिल्डिंग पर 4 से 5 करोड़ खर्च हो चुके हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पीयू प्रशासन अस्पताल को शुरू तो करना चाहता है, लेकिन अस्पताल के लिए जरूरी फंड नहीं मिल पा रहा। पीयू प्रशासन ने चंडीगढ़ प्रशासन के साथ अस्पताल शुरू करने की कार्य योजना तैयार की है।
विज्ञापन


इस संबंध में पीयू कुलपति की प्रशासक के सलाहकार से भी बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी मामले पर फाइनल सहमति नहीं बन पाई है। साउथ कैंपस में शुरू किए गए डेंटल इंस्टीट्यूट से पीयू और शहर के लोगों को काफी फायदा हो रहा है। डेंटल ओपीडी में हर रोज 300 से 350 मरीज आ रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीजीआई से भी मांगे सुझाव
पीयू में नए अस्पताल को शुरू करने को लेकर पीयू प्रशासन ने एक प्रपोजल पीजीआई के पास भी भेजा है। प्रपोजल में पीजीआई की तरफ से मदद और अस्पताल को चलाने के लिए प्रति वर्ष के बजट और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी मांगी है। अभी तक पीजीआई की तरफ से इस संबंध में कोई जवाब नहीं मिल पाया है।  


साउथ कैंपस में शिफ्ट होंगे कई विभाग
सेक्टर-25 साउथ कैंपस में जल्द ही 6-7 नए विभाग शिफ्ट कर लेंगे। पीयू के यूआईईटी विभाग के साथ ही दो बिल्ंिडग तैयार हो चुकी हैं। साउथ कैंपस में अधिकतर साइंस विभागों को शिफ्ट किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को सेंटर फॉर न्यूक्लीयर मेडिसिन , यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इमर्जिंग एरिया इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग साउथ कैंपस शिफ्ट कर लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed