कैसे लड़ाते थे मुर्गों को? चौंकाने वाला खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थर्मल क्षेत्र में मुर्गेबाजी पर सट्टे में कई अहम जानकारियों निकल सामने आ रही हैं। मुर्गेबाज मुर्गों को ताकत की गोली खिलाकर मैदान में छोड़ते थे और मुर्गों पर ऊंची से ऊंची बोली लगाते थे।
वहीं पुलिस पर मुर्गेबाजी के मास्टर माइंड को छोड़ने का भी आरोप लगा है। मुर्गेबाजी पर सट्टे की चर्चा भी क्षेत्र में तेज रही। पुलिस ने मुर्गेबाजी में पकड़े 18 आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया।
जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता से जांच करने के आदेश दिए और इस मामले की पूरी रिपोर्ट देने की कही। वहीं लड़ाई में घायल मुर्गों का पशु चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है।
पकड़ में नहीं आया मास्टर माइंड
स्थानीय लोगों की माने तो थर्मल क्षेत्र का एक व्यक्ति मुर्गों की लड़ाई पर सट्टे का मास्टर माइंड है। वह पुलिस पुलिस पकड़ से बाहर है, जबकि पुलिस सभी आरोपियों को काबू करने का दावा कर रही है।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक फिर सवाल उठ गए हैं। इससे पहले पीपल फॉर एनिमल संस्था भी थाना पुलिस पर मुर्गों की लड़ाई पर सट्टेबाजी की शह देने का आरोप लगा चुकी है।
सट्टेबाजी करते इनको किया था काबू
शालू निवासी मंगल कॉलोनी-करनाल, सन्नी निवासी गन्नौर-सोनीपत, जगपाल निवासी नवादा पार-पानीपत, राजू निवासी खेड़ी तगा-सोनीपत, बलवान नाथ निवासी मेला खालसा-करनाल, बबलू खान बलेहड़ा-करनाल, कर्ण निवासी चांद सराय-करनाल, अजीत निवासी समालखा, पानीपत, सोनू निवासी अराईपुरा-करनाल, काला निवासी अराईपुरा-करनाल, दलबीर निवासी समालखा-पानीपत, कृष्ण निवासी समालखा-पानीपत, हंगा निवासी ईदगाह कॉलोनी-पानीपत, ऐजाज निवासी कांधला, शामली-यूपी, राशिद निवासी पत्थरगढ़-पानीपत, श्रीचंद निवासी रामगढ़-दिल्ली, प्रेम निवासी जगजीवन राम कॉलोनी जाटल रोड-पानीपत, सोमपाल निवासी जहांगीरपुरी-दिल्ली को काबू किया है।
पुलिस ने थर्मल के नजदीक मुर्गों की लड़ाई पर सट्टे के मामले में 18 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में गहराई से जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में जुड़े बाकी लोगों की भी तलाश कर रही है। पुलिस ने संस्था की ओर से पकड़कर दिए सब लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और किसी को भी नहीं छोड़ा है।
बलवान सिंह, उप-प्रभारी, थाना मतलौडा पानीपत