फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hording removal from airport road

और नगर निगम ने हटवा दिए इस रोड से होर्डिंग

Sun, 05 Jan 2014 01:28 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Jan 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
hording removal from airport road
शहर की सुंदरता बिगाड़ते एवं हादसों का कारण बन रहे होर्डिंग के खिलाफ नगर निगम की टीम ने शनिवार को शिकंजा कसा।
विज्ञापन


इस दौरान जहां 200 फुट एयरपोर्ट रोड से सारे होर्डिंग हटाए गए। वहीं, शहर के अंदर लगे पोस्टरों एवं होर्डिंग पर भी कार्रवाई की गई।

इस काम में निगम मुलाजिमों की विभिन्न टीमें जुटी रहीं। जबकि, मुहिम पर अधिकारियों की भी नजर रही।

जानकारी के मुताबिक निगम की टीम ने शनिवार को मुहिम की शुरूआत सबसे महत्वपूर्ण एयरपोर्ट रोड से की। होर्डिंग हटाने की कार्रवाई गुरुद्वारा सिंह शहीदां के सामने से गुजर रही सड़क से की गई।


इस दौरान सड़क  के दोनों तरफ लगाए गए अवैध होर्डिंग हटाए गए। इसके बाद टीम शॉपिंग स्ट्रीट पर पहुंची। यहां पर विभिन्न कंपनियों एवं राज नेताओं द्वारा लगाए गए होर्डिंग पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


मुहिम में हटाए गए अधिकतर होर्डिंग स्थानीय नेताओं के बधाई संदेश वाले थे। जो कि शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे थे।

जिक्रयोग है कि गमाडा द्वारा एयरपोर्ट रोड के ब्यूटीफिकेशन का काम एक प्राइवेट कंपनी को दिया हुआ है। जो सड़क का ख्याल रख रही है।

लेकिन होर्डिंग के चलते सड़क की सुंदरता पर ग्रहण लग रहा था। ऐसी ही स्थिति अंदरूनी हिस्सों की सड़कों की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed