{"_id":"f734ce8ba2d774b2c1843fcc66c24cd4","slug":"hooda-govt-recruitments-dismissed-by-khattar-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरी खबर, हुड्डा सरकार की नियुक्तियां खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरी खबर, हुड्डा सरकार की नियुक्तियां खारिज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Nov 2014 06:19 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने पिछली हुड्डा सरकार में लगाए गए विभिन्न बोर्ड, निगमों और उपक्रमों के चेयरमैन और गैर सरकारी सदस्यों की नियुक्ति खारिज कर दी है। अब इनकी नियुक्तियां नई भाजपा सरकार करेगी।
विज्ञापन
राज्य के प्रवक्ता के अनुसार ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से खारिज कर दी गई हैं, लेकिन कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मामले में यह आदेश लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन
इस बारे में मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके मुताबिक आगामी आदेशों तक इन सभी बोर्डों, निगमों और उपक्रमों के चेयरमैन का कार्य संबंधित विभाग के प्रशासनिक सचिव देखेंगे। उधर, नई सरकार पहले ही पिछली सरकार द्वारा 16 मई के बाद की गई घोषणाओं पर रोक लगा चुकी है।
विज्ञापन