{"_id":"65255652a80e047ef702fc56","slug":"hooda-and-state-president-udaybhan-face-to-face-on-making-brahmin-deputy-cm-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-258344-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर बनेंगे चार डिप्टी सीएम, पूर्व सीएम के बयान पर छिड़ी रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर बनेंगे चार डिप्टी सीएम, पूर्व सीएम के बयान पर छिड़ी रार
Tue, 10 Oct 2023 07:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 07:19 PM IST
सार
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि चुनाव के बाद हाईकमान ही यह तय करता है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन बनेगा। अगर आवश्यक हुआ तो ही उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, लेकिन वह भी ऊपर से ही तय होता है। यह नेतृत्व का काम है।
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ब्राह्मण समाज से डिप्टी सीएम बनाने के एलान के बाद कांग्रेस में ही विवाद शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बादली में कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स द्वारा आयोजित समारोह में कहा था कि कांग्रेस की सरकार आने पर ब्राह्मण समाज से विधायक को डिप्टी सीएम पद से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंजाब में एसवाईएल पर बढ़ी रार: सीएम भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा, कहा-सुनील, सुखबीर और वड़िंग शर्म करो
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और हुड्डा के समर्थक उदयभान ने इस बात से किनारा करते हुए कहा कि डिप्टी बनाना और नहीं बनाने का फैसला हाईकमान तय करेगा न कोई और। हुड्डा का कहना है कि डिप्टी सीएम बनाने की बात कोई नई नहीं है। इससे पहले 2019 के चुनाव में भी हमने यही कहा था। उस समय कहा गया था कि कांग्रेस की सरकार बनने पर चार डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। एक ब्राह्मण, एक दलित, एक ओबीसी और चौथा सामान्य वर्ग से। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि यह पार्टी द्वारा अप्रूवल फार्मूला है।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि चुनाव के बाद हाईकमान ही यह तय करता है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन बनेगा। अगर आवश्यक हुआ तो ही उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, लेकिन वह भी ऊपर से ही तय होता है। यह नेतृत्व का काम है। पार्टी हाईकमान सभी जातियों की राजनीति करता है। इसमें अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, ओबीसी, अल्पसंख्यक सभी शामिल हैं।