{"_id":"65263f07719bca363d0be0bb","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-tweets-on-syl-issue-2023-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में एसवाईएल पर बढ़ी रार: सीएम भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा, कहा-सुनील, सुखबीर और वड़िंग शर्म करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में एसवाईएल पर बढ़ी रार: सीएम भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा, कहा-सुनील, सुखबीर और वड़िंग शर्म करो
Wed, 11 Oct 2023 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:07 PM IST
सार
कुछ दिन पहले एसवाईएल नहर के निर्माण के लिए कदम नहीं उठाने पर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की है कि पंजाब को इस प्रक्रिया में सहयोग करना होगा। ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी मजबूत कानूनी तर्कों के साथ पंजाब के नदी जल पर पंजाब के अधिकारों की रक्षा करने में विफल रही है। इसके बाद से पंजाब में विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है।
विज्ञापन
भगवंत मान
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के मुद्दे पर सियासत गरमाई हुई है। सुप्रीम कोर्ट से फटकार के बाद से पंजाब में पक्ष-विपक्ष आमने सामने हैं। कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा ने इस मुद्दे पर पिछले दिनों प्रदर्शन किया। इसके बाद सीएम भगवंत मान ने बुधवार सुबह एक तंज भरा ट्वीट किया।
विज्ञापन
परमात्मा ने मेरी ड्यूटी खाल पर लगाई है
सीएम ने लिखा-माननीय सुनील जाखड़ सुखबीर बादल, बाजवा, राजा वड़िंग, कोई थोड़ी बहुत शर्म नाम की चीज घर से लेकर चलते हो या नहीं?? चांदी की कस्सी से टक लगाने वाली फोटो में कैप्टन के साथ बलराम जाखड़ भी खड़े हैं! देवीलाल ने हरियाणा विधानसभा में प्रकाश सिंह बादल की एसवाईएल के सर्वे करने की अनुमति देने की प्रशंसा की.. सुखबीर सिंह गुड़गांव के ओबेराय होटल की फर्द लेकर आना..
जहां तक पानी की बात है, तो उसकी चिन्ता मत करो, बचपन में भी मेरी ड्यूटी खेत की निगरानी के लिए लगती थी, कि खाल में कोई छेद न पड़ जाए.. परमात्मा ने आज भी मेरी ड्यूटी खाल पर ही लगाई है, बस उस खाल का नाम 'सतलुज' है.. 1 नवंबर को अपने पुरखों द्वारा कुर्सी के लिए किए गए कुर्सीनामे जरूर साथ लेकर आना, ताकि मेरे वतन पंजाब के लोगों को भी पता चले कि 'कुर्बानी' देने की बात कह कर कितनी बार उनकी कुर्बानी ली गई..

ਮਾਣਯੋਗ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਜੀ , ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਜੀ , ਬਾਜਵਾ ਜੀ ,ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਜੀ..ਕੋਈ ਥੋੜ੍ਹੀ ਬਹੁਤ ਸ਼ਰਮ ਨਾਮ ਦੀ ਚੀਜ਼ ਘਰੋਂ ਲੈ ਕੇ ਤੁਰਦੇ ਓ ਜਾਂ ਨਹੀਂ ??.. ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਕਹੀ ਨਾਲ ਟੱਕ ਲਾਉਣ ਵਾਲੀ ਫ਼ੋਟੋ ਚ ਕੈਪਟਨ ਨਾਲ ਬਲਰਾਮ ਜਾਖੜ ਜੀ ਵੀ ਖੜ੍ਹੇ ਨੇ.,ਦੇਵੀ ਲਾਲ ਨੇ ਹਰਿਆਣਾ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦੀ SYL ਦੇ ਸਰਵੇ ਕਰਾਉਣ ਦੀ…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) October 11, 2023