फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Honeypreet Meets to Ram Rahim inside Sunariya Jail Rohtak, Dera Sacha Sauda

दो साल तीन माह और 15 दिन बाद राम रहीम से मिली हनीप्रीत, 20 मिनट की मुलाकात में हुई भावुक

Tue, 10 Dec 2019 09:06 AM IST
खुशबू गोयल विजेंद्र कुमार, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विजेंद्र कुमार, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 10 Dec 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
Honeypreet Meets to Ram Rahim inside Sunariya Jail Rohtak, Dera Sacha Sauda
राम रहीम, हनीप्रीत - फोटो : फाइल फोटो

दो साध्वियों से दुष्कर्म और पत्रकार की हत्या मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से पंचकूला हिंसा की आरोपी हनीप्रीत ने सोमवार को करीब 20 मिनट मुलाकात की। दो साल तीन माह और 15 दिन बाद राम रहीम से मिलकर हनीप्रीत भावुक हो गई। इस दौरान जेल परिसर के आसपास कड़ी सुरक्षा रही। पंचकूला हिंसा मामले में 6 नवंबर 2019 को जमानत मिलने के बाद से हनीप्रीत गुरमीत से मिलने की कोशिश कर रही थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हनीप्रीत सोमवार दोपहर 2:10 बजे सुनारिया जेल पहुंची। इस दौरान तीन वकील उसके साथ थे। सिरसा नंबर की आई-20 गाड़ी में आई हनीप्रीत के साथ दूसरी गाड़ी में उसके वकील संदीप कामरा, राजेंद्र सिंह सरां और हरीश छाबड़ा भी थे। सूत्रों के अनुसार दोपहर 3:15 बजे दो वकीलों संदीप कामरा और राजेंद्र सिंह के साथ हनीप्रीत चली गई, जबकि तीसरे वकील हरीश छाबड़ा ने बाद में राम रहीम से करीब एक घंटे तक मुलाकात की। 
विज्ञापन


सिरसा पुलिस ने दी मुलाकात को हरी झंडी
गुरमीत राम रहीम से हनीप्रीत की मुलाकात की अनुमति को लेकर सुनारिया जेल प्रशासन और सिरसा पुलिस के बीच कई बार पत्राचार हुआ। हनीप्रीत ने जब पहले राम रहीम से मुलाकात की अर्जी दी थी तो सिरसा पुलिस ने सुनारिया जेल प्रशासन को यह कहकर मुलाकात की अनुमति देने से इनकार कर दिया था कि इससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने सिरसा पुलिस को दोबारा हनीप्रीत की अर्जी पर विचार करने के लिए कहा तो सिरसा पुलिस ने शनिवार को अनुमति पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए। सिरसा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुनारिया जेल प्रशासन को अनुमति के साथ सख्त हिदायत थी कि हनीप्रीत से जुड़ी कोई भी जानकारी लीक नहीं होनी चाहिए। 

हनीप्रीत का राम रहीम से मिलने वालों की सूची में नाम है। जेल सुपरिंटेंडेंट ने रिपोर्ट मांगी थी। हनीप्रीत कानून के प्रावधान के तहत ही राम रहीम से मिली है। यदि कोई कानून व्यवस्था भंग करने की गलती करेगा तो उसे भुगतना पड़ेगा। कानून अपना काम करेगा। - अरुण नेहरा, एसपी सिरसा

25 अगस्त 2017 में हुई थी राम रहीम को सजा, पंचकूला में हुई थी हिंसा
सीबीआई की विशेष अदालत ने साध्वी यौन उत्पीड़न मामले में डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 25 अगस्त 2017 को सजा सुनाई थी। इसके बाद पंचकूला में हिंसा हुई, जिसके बाद देर शाम पुलिस राम रहीम को हेलीकॉप्टर से रोहतक की सुनारिया जेल लेकर पहुंची। उस समय हनीप्रीत भी साथ थी।

पुलिस ने हिंसा मामले में हनीप्रीत को पंजाब से गिरफ्तार किया। वह 2017 से अंबाला की जेल में बंद रही। 6 नवंबर को उसे जमानत मिली। बाहर आकर हनीप्रीत ने सुनारिया जेल प्रशासन को राम रहीम से मुलाकात की अर्जी दी, लेकिन जेल प्रशासन ने सिरसा एसपी की रिपोर्ट पर अर्जी खारिज कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed