फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   honeypreet appears in panchkula court in panchkula violence case

पंचकूला हिंसाः हनीप्रीत समेत 15 कोर्ट में हुए पेश, अगली सुनवाई अब 6 मार्च को

Wed, 21 Feb 2018 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 21 Feb 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
honeypreet appears in panchkula court in panchkula violence case
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत
पंचकूला हिंसा मामले में  सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की 'करीबी' हनीप्रीत और 15 अन्य को पंचकूला जिला अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान सभी पर मामले में आरोप तय करने को लेकर बहस शुरू हुई। केस की अगली सुनवाई अब 6 मार्च 2018 को होगी।
विज्ञापन


हनीप्रीत के खिलाफ पंचकूला में 25 अगस्त को दो साध्वियों से दुष्कर्म केस में गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद हिंसा फैलाने का आरोप है। काफी समय तक फरार होने के बाद उसे अक्टूबर में पंजाब के जीरकपुर के पास से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस ने मामले में 28 नवंबर 2017 को हनीप्रीत समेत 15 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में सभी आरोपियों को पंचकूला में दंगों और हिंसा की घटना के लिए आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 121, 121ए, 216, 145, 150, 151, 152, 153 और 120बी के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों में हनीप्रीत के अलावा आदित्य इंसा, पवन इंसा, सुरेंद्र धीमान, दिलावर इंसा, दान सिंह, चमकौर सिंह और गोविंद राम का नाम भी शामिल है। आदित्य इंसा अब तक फरार है।

1200 पन्नों की चार्जशीट

honeypreet appears in panchkula court in panchkula violence case
हनीप्रीत - फोटो : ANI
पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ 1200 पन्नों की चार्जशीट दखिल की है। चार्जशीट में मुख्य अभियुक्त हनीप्रीत को बनाया गया है। हनीप्रीत पर राष्ट्र के खिलाफ जंग छेड़ने की धारा 121 यानी देशद्रोह और 121A, 121B आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की साजिश रचने जैसी धारओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

हरियाणा पुलिस का दवा है कि  डेरा सच्चा सौदा के हेडक्वॉर्टर में एक सीक्रेट मीटिंग में पंचकूला हिंसा की साजिश रची गई थी। चार्जशीट में कुल 67 लोगों को गवाह बनाया गया है, जिनमें से ज़्यादातर पुलिस के लोग हैं।

हनीप्रीत थी हिंसा की मास्टरमाइंड
गौरतलब है कि पंचकूला में डेरा प्रमुख राम रहीम को साध्वी रेप मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उनके कथित समर्थकों द्वारा हिंसक प्रदर्शन किए गए थे। पंचकूला में 25 अगस्त को हुई हिंसा में 30 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। इस दौरान 100 से ज्यादा गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था। हनीप्रीत को इस पूरी हिंसा का मास्टरमाइंड बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed