फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Honeypreet Appeared in Court during Panchkula Violence Case Hearing

जमानत मिलने के बाद पहली बार कोर्ट में पेश हुई हनीप्रीत, 13 दिसंबर को अगली सुनवाई

Wed, 20 Nov 2019 03:10 PM IST
खुशबू गोयल अविनाश शर्मा, अमर उजाला, पंचकूला
अविनाश शर्मा, अमर उजाला, पंचकूला Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 20 Nov 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
Honeypreet Appeared in Court during Panchkula Violence Case Hearing
कोर्ट में पेश होने पहुंची हनीप्रीत - फोटो : फाइल फोटो

साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को दोषी ठहराने के बाद पंचकूला में हिंसा भड़काने के मामलों की आरोपी हनीप्रीत जमानत मिलने के बाद पहली बार कोर्ट में प्रत्यक्ष रूप से पेश हुई। सुनवाई के लिए केस बुधवार को सीजेएम रोहित वत्स की कोर्ट में लगा था। दोपहर करीब 12 बजे हनीप्रीत के अलावा केस के अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए। 

विज्ञापन


आरोपियों की हाजिरी के अलावा कोर्ट की अन्य कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसके लिए कोर्ट ने मामले की अगली तारीख 13 दिसंबर निर्धारित की है। इसके बाद आरोपी हनीप्रीत कोर्ट से लौट गई। हालांकि, इससे पहले पंचकूला पुलिस और सीआईडी विंग मामले की हर गतिविधि पर नजर रखे थे। सुरक्षा के मद्देनजर भी पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पंचकूला में दर्ज एफआईआर नंबर-345 में यह पहला मौका रहा, जब आरोपी हनीप्रीत जमानत पर जेल से छूटने के बाद प्रत्यक्ष रूप में कोर्ट में पेश हुई हों। इससे पहले जेल में रहने के दौरान हनीप्रीत की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होती रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को छह नवंबर को मिली थी जमानत 
मामले में आरोपी हनीप्रीत को सीजेएम कोर्ट से छह नवंबर को जमानत मिली थी। इससे पहले दो नवंबर को हनीप्रीत समेत 15 आरोपियों को कोर्ट ने देशद्रोह के आरोपों से मुक्त कर उन पर लगी देशद्रोह की धारा हटाई थी। देशद्रोह की धारा हटने के बाद आरोपियों पर अब आईपीसी की धारा 216, 145, 150, 151, 152, 153 व 120-बी के तहत आरोप हैं। पंचकूला में हुई हिंसा के मामले में 25 अगस्त 2017 को एफआईआर दर्ज की गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed