फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   home lone, car loan, sbi

कार और होम लोन की जानकारी के लिए यहां आइए

Sat, 21 Dec 2013 01:47 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 21 Dec 2013 01:47 AM IST
विज्ञापन
home lone, car loan, sbi
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से सेक्टर-पांच स्थित हुडा ग्राउंड में 21 से 23 दिसंबर तक लोन उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों को होम लोन, कार लोन के अलावा तमाम लोन संबंधित जानकारियां दी जाएंगी। साथ ही विभिन्न बचत खाता, एसबीआई कार्ड, बीमा स्कीमों की भी जानकारियां दी जाएंगी।

सेक्टर-पांच स्थित बैंक के क्षेत्रीय व्यावसायिक कार्यालय में वीरवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए महाप्रबंधक स्नेहदीप अगिभनहोत्री और उप महाप्रबंधक पवन कुमार केडिया ने बताया कि उत्सव के दौरान कार और कॉमर्शियल व्हीकल डीलरों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


इनमें मारुति, होंडा, टाटा, टोयटा, महेन्द्रा, फिएट, फॉक्सवेगन, निशान सहित कई कंपनियाें के प्रतिनिधि होंगे। इसके अलावा रियल एस्टेट कंपनियां भी इसमें शामिल भाग लेंगी और ग्राहकों को फ्लैट खरीदने के लिए भी तमाम जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्सव में मस्ती भी
उत्सव के दौरान अल्केमिस्ट अस्पताल की ओर से ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच के लिए कैंप लगाया जाएगा। वहीं, बच्चों की मौज मस्ती के लिए मैजिक शो, गेम्स व फूड कोर्ट भी लगाए जाएंगे।

इसके अलावा महिलाओं के लिए निशुल्क मेहंदी लगवाने का भी इंतजाम होगा और बाद में तंबोला का भी आयोजन किया जाएगा।

ब्याज दरों पर एक नजर
75 लाख तक के होम लोन पर ब्याज की दर 10.15 प्रतिशत होगी, जबकि महिलाओं के लिए यह ब्याज की दर 10.10 फीसदी है।

50 हजार से कम तनख्वाह तो कार का सपना अधूरा
आप निजी कंपनी में काम करते हैं और यदि 50 हजार से कम मंथली सैलरी है तो स्टेट बैंक कार लोन नहीं देगा। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से कुछ महीने पहले ही कार लोन के लिए सालाना आय छह लाख रुपये निर्धारित कर दी गई है।

हालांकि सरकारी कर्मियों के लिए यह सीमा चार लाख रुपये ही है। बैंक के डीजीएम पवन कुमार केडिया ने बताया कि ग्राहकों की रीपेमेंट कैपेसिटी के मद्देनजर ही बैंक ने यह फैसला लिया है।

जानकारों के मुताबिक, हर साल पेट्रोल और डीजल की दरों में बढ़ोतरी व लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण बैंक ने कार लोन के लिए आय की सीमा बढ़ाकर छह लाख कर दी है।


पिछले वर्ष के दौरान कुछ निजी बैंकों द्वारा आटो लोन के मद में हुए नुकसान के बाद बैंक ने यह पहल की है, लेकिन छोटी कार की कीमतों के मद्देनजर आय सीमा को घटाने पर भी विचार किया जा रहा है।

छोटी कारों की कीमत अब भी चार लाख रुपये के आसपास हैं, जिन्हें खरीदने की चाहत रखने वाले अधिकतर लोगों की सालाना आय 4-5 लाख रुपये के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed