फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   holi celebreation, chandigarh holi celebreation, chandigarh holi, chandigarh

सावधान रहें! होली की आड़ में हुड़दंग मचाएंगे तो जाएंगे जेल

Wed, 23 Mar 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Mar 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
holi celebreation, chandigarh holi celebreation, chandigarh holi, chandigarh
होली की आड़ में हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं रहेगी। - फोटो : amarujala
होली की आड़ में हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं रहेगी। इसके लिए पुलिस विभाग ने पूरी तरह से कमर कस ली है। सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर पुलिस की तरफ से 6 अधिकारियों की अगुवाई में इस बार करीब 1000 पुलिस वालों को मैदान में तैनाती होगी। इसके तहत वीरवार सुबह से तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन


शहर की तीनों डिवीजनों के एसडीपीओ सहित विभाग के 6 अधिकारी सुरक्षा इंतजामों की कमान सभालेगें। इन अधिकारियों की अगुवाई में शहर के सभी 16 थानों के थाना प्रभारी, 9 इंस्पेक्टरों सहित करीब 1000 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। सभी पुलिस कर्मी सुबह 9 बजे अपनी डयूटी पर पहुंच जाएंगे। रात को आलाधिकारियों के आदेशों के आने तक सभी पुलिस कर्मी इसी तरह से अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। शहर के सभी मुख्य जगहों, गर्ल्स हास्टल के समीप विशेष तौर पर पीसीआर की पेट्रोलिंग जारी रहेगी। ताकि मनचले युवतियों को बेवजह तंग न कर सकें।
विज्ञापन


शहर के सभी थानों के प्रभारियों को आदेश जारी किए गए हैं कि वे अपने थाना एरियां में संवेदनशील जगहों पर कम से कम 2 नाके लगाएं। इसके साथ ही चौकियों के प्रभारियों को भी अपने एरिया में 2-2 नाके लगाने के आदेश दिए गए हैं। थानों व चौकी एरिया मे लगाए जाने वाले इन आंतरिक नाकों के जरिए हुड़दंग मचाने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जाएगी। उल्लांघन करने वालों के खिलाफ कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में आंतरिक नाकों के साथ यहां सभी मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक व थाना पुलिस के ज्वाइंट नाके लगाए जाएंगे, जिससे की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की उल्लघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जा सके। इसके साथ ही सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले मनचलों पर थाना पुलिस का डंडा भी चलेगा। इसके साथ ही पुलिस शहर में आने जाने वाले सभी प्वाइंट पर भी नाके लगा यहां आने जाने वालों की चेकिंग भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed