फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Akali Leader Sukhbir Badal Punjab Bachao Rally in malout Amritpal singh bhagwant Mann

'पंजाब बचाओ रैली' में गरजे सुखबीर बादल: अमृतपाल वारिस नहीं वायरस है, मान ने पांच साल चुटकुले सुनाकर बर्बाद किए

Wed, 26 Aug 2026 03:13 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर Published by: Nivedita Updated Wed, 26 Aug 2026 03:13 PM IST
सार

मलोट की दाना मंडी में 'पंजाब बचाओ रैली' में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और वारिस पंजाब दे के अमृतपाल सिंह पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Akali Leader Sukhbir Badal Punjab Bachao Rally in malout Amritpal singh bhagwant Mann
रैली को संबोधित करते सुखबीर बादल - फोटो : संवाद

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को मलोट की दाना मंडी में 'पंजाब बचाओ रैली' को संबोधित किया। महाराष्ट्र के नांदेड़ में गत दिवस हुए हमले के बाद आयोजित इस रैली में सुखबीर बादल जहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर खूब बरसे। वहीं वारिस पंजाब दे को भी निशाने पर लिया। 

विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ हल्ला बोलते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा सिख मर्यादा के खिलाफ काम किए, लेकिन किसी ने इसका विरोध नहीं किया। उन्होंने बेअदबी के मामलों का जिक्र करते हुए दावा किया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के शासनकाल में सैकड़ों घटनाएं हुईं, जबकि इनमें किसी भी शिअद नेता या कार्यकर्ता का नाम नहीं आया।

विज्ञापन

अमृतपाल पर साधा निशाना
सुखबीर बादल ने अपने भाषण में वारिस पंजाब दे संगठन और सांसद अमृतपाल सिंह को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि 2022 में दुबई से आने के बाद अमृतपाल ने खुद को पंजाब का वारिस बताना शुरू किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग गुरुद्वारों को ढाल बनाकर राजनीति कर रहे हैं। ये पंजाब के वारिस नहीं, वायरस हैं। 

उन्होंने कहा कि यह बंदी सिंहों की रिहाई नहीं बल्कि अमृतपाल की रिहाई करवाना चाहते हैं। इनका मकसद पंजाब के गुरुद्वारों और उनकी गोलकों पर कब्जा करना है। रैली में बादल ने शिअद सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि एम्स जैसे अस्पताल, सड़क निर्माण, अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब के आसपास सुंदरीकरण, बंदा सिंह बहादुर स्मारक और ऐतिहासिक यादगारों का निर्माण पंजाब के विकास की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को तबाही बताना विपक्ष की राजनीतिक मजबूरी है। 

सुखबीर बादल ने कहा कि राज्य के लोगों को इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाकर और शहीद भगत सिंह की सोच की बातें कर भगवंत मान मुख्यमंत्री तो बन गए, मगर अब पांच साल इन्होंने चुटकुले सुनाकर बर्बाद कर दिए। इन्होंने तो पंजाब का बहुत बुरा हाल कर दिया है। अगर इस बार फिर इनसे पंजाब न बचाया तो पंजाब का इससे भी बुरा वक्त शुरू हो जाएगा। पंजाब में गुंडागर्दी और बढ़ जाएगी। गुरु घर लूटे जाएंगे। पंजाब को ये तबाह कर देंगे। उन्होंने कहा कि शिअद क्षेत्रीय मां पार्टी है। ये शिअद को खत्म करना चाहते हैं। मगर राज्य के लोग इस बार इनके झांसे में न आएं। 

सुखबीर ने कहा कि पंजाब अपना घर है। पंजाब तरक्की करेगा तो ही युवा पीढ़ी तरक्की करेगी। बादल ने कहा कि पंजाब के युवाओं के लिए अभी अनेकों स्कीमें लाने वाली पड़ी हैं। राजस्थान को जो पानी भेजा जा रहा है वह धक्के से भेजा जा रहा है। राज्य में मेडिकल कॉलेज, फैक्ट्रियां खोलने, ट्यूबवेल कनेक्शनों की बहुत जरूरत है। फिर से शगुन स्कीम शुरू करने की जरूरत है। 

सरकार बनने पर शुरू करेंगे एक लाख रुपये की शगुन स्कीम 
सुखबीर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शगुन स्कीम शुरू की थी। वह ऐलान करते हैं कि शिअद सरकार आने पर प्रकाश सिंह बादल की याद में वह एक लाख रुपये शगुन स्कीम शुरू करेंगे। पंजाब के गरीब युवा चाहे एससी, बीसी हो या जनरल सभी को कॉलेज तक की शिक्षा मुफ्त मुहैया करवाएंगे। यही नहीं प्राइवेट स्कूलों में भी गरीबों के बच्चों के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी जाएंगी क्योंकि पंजाब राज्य तभी तरक्की करेगा, जब बच्चे शिक्षित होंगे। रैली में बड़ी गिनती में शिअद कार्यकर्ता शामिल हुए और उनमें खूब जोश देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed