फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Felicitation ceremony in Panchkula 11 Commonwealth Games medalists from Haryana to receive ₹11.25 crore

पंचकूला में सम्मान समारोह आज: राष्ट्रमंडल खेलों के हरियाणा के 11 पदक विजेताओं को मिलेंगे 11.25 करोड़ रुपये

Wed, 26 Aug 2026 11:38 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 26 Aug 2026 11:38 AM IST
सार

सात स्वर्ण पदक विजेताओं को डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। दो रजत पदक विजेताओं को 75-75 लाख रुपये दिए जाएंगे। दो कांस्य पदक विजेताओं को 50-50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले 13 अन्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
Felicitation ceremony in Panchkula 11 Commonwealth Games medalists from Haryana to receive ₹11.25 crore
खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में राष्ट्रमंडल खेल 2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। राज्य सरकार की खेल नीति के तहत इन खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। कुल 11 पदक विजेता खिलाड़ियों को 11.25 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन


समारोह पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष सभागार में शुरू हो गया है। सीएम कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। खेल मंत्री गौरव गौतम, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, पंचकूला मेयर श्यामलाल बंसल, राज्य सभा सदस्य रेखा शर्मा, पंचकूला के डीसी सतपाल शर्मा, खेल निदेशक पी अमनीत और अन्य खेल अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।
विज्ञापन


सात स्वर्ण पदक विजेताओं को डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। दो रजत पदक विजेताओं को 75-75 लाख रुपये दिए जाएंगे। दो कांस्य पदक विजेताओं को 50-50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले 13 अन्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इन खिलाड़ियों को साढ़े सात-साढ़े सात लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। कुल मिलाकर, 11 पदक विजेताओं और 13 प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्ण पदक विजेता
भिवानी के सचिन सिवाच, साक्षी चौधरी, प्रीति पंवार, प्रिया धनघस और जैस्मिन लंबोरिया को सम्मानित किया जाएगा। हिसार के अंकुश पंघाल और झज्जर की शर्मिला भी स्वर्ण पदक विजेताओं में शामिल हैं। इन सभी सात खिलाड़ियों को डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा। यह राशि उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए दी जा रही है।


रजत और कांस्य पदक विजेता
पानीपत के नीरज चोपड़ा और हिसार के नरेंद्र बेरवाल को रजत पदक के लिए 75-75 लाख रुपये मिलेंगे। भिवानी की सीमा और यशवीर को कांस्य पदक जीतने पर 50-50 लाख रुपये दिए जाएंगे। इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा का नाम रोशन किया है। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को लगातार बढ़ावा दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed