{"_id":"45127846d56503901ec7334963019d08","slug":"holi-celebreation-at-dera-sacha-sauda-sirsa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा ने दबाया बटन तो पंडाल में रंगों की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा ने दबाया बटन तो पंडाल में रंगों की बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sun, 08 Mar 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व धर्म संगम डेरा सच्चा सौदा में डेरामुखी ने एक बटन दबाया तो पूरे पंडाल में गुलाबी रंग की बारिश होने लगी। शाह सतनाम धाम में शुक्रवार को आयोजित रुहानी मजलिस में पहुंचे हुए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए डेरा प्रमुख ने कहा कि होली में आप पर वो रंग चढे़, जिसमें आपकी कुलें रंग जाएं।
विज्ञापन
वो रंग जो तमाम बद रंगों को दूर कर दे,वो रंग जो काल-महाकाल के उतारने से भी उतरे ना, वो रंग जो इन्सान को खुशियों से लबरेज कर दे, वो रंग जो प्यार मोहब्बत से मालामाल कर दे, वो सतगुरु का रंग, अल्लाह, वाहेगुरु, मालिक का रंग का आप पर चढ़ता जाए और बदरंग दूर होता जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परमात्मा के प्यार के मार्ग तथा मानवता की सेवा के लिए जो दृढ इरादा, बुलंद हौंसले व यकीन से कदम बढ़ाते हैं तो उन्हें कदम कदम पर नजारे दिखने लग जाते हैं और मालिक उन्हें कोई कमी नहीं छोड़ते। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से बनाई गई पिचकारी का बटन दबाया, जिससे पंडाल में लगे फव्वारों से गुलाबी रंग की बूंदे गिरने लगी और मात्र एक दो मिनटों में ही पंडाल के नीचे उपस्थित जनसमूह गुलाबी रंग में रंगा गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर डेरा प्रमुख ने ‘एमएसजी द मैसेंजर’ फिल्म के प्रमोशन के लिए विदेश भ्रमण के अनुभवों को भी श्रद्धालुओं के साथ सांझा किया तथा एमएसजी द मैसेंजर फिल्म की शानदार सफलता पर साध संगत को आशीर्वाद दिया। उन्होंनें कहा कि फिल्म देखकर युवा पीढ़ी नशों व बुराइयों से तौबा कर रही है।
इस अवसर पर गायक प्रगट भागु ने ‘मैं तां अपने खसम दे नाल होली खेलांगी’ भजन गाया, जिस पर उपस्थित जनसमूह झूम उठा। सत्संग के दौरान प्रवक्ता डा. आदित्य इंसां ने बताया कि प्रमोशन कार्यक्रम के दौरान अनेक गणमान्य लोगों ने डेरा प्रमुख से भेंट की तथा उनसे आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने निशक्तजनो को तिपहिया साइकिलें बांटी।