फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hockey player jasjit singh, arjun award winner, jasjit singh marriage, shahbad news

अर्जुन अवार्डी गोल्डन गर्ल जसजीत बंधी परिणय सूत्र में

Mon, 07 Mar 2016 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहाबाद Updated Mon, 07 Mar 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
hockey player jasjit singh, arjun award winner, jasjit singh marriage, shahbad news
हॉकी प्लेयर जसजीत ‌सिंह आनंद कराज के बाद अपने पति के साथ - फोटो : अमर उजाला
अर्जुन अवार्डी जसजीत कौर रविवार को राजपुरा के रूपिंद्र सिंह के साथ परिणय सूत्र में बंध गई। आनंद कारज गुरुद्वारा श्री मस्तगढ़ साहब में हुआ। इस अवसर पर जसजीत के परिजन और सहेलियां भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए हॉकी के पूर्व राष्ट्रीय कोच एमके कौशिक, भारत की पूर्व कप्तान संदीप कौर एवं डीएसपी सुरिंद्र कौर के अलावा रमनीत कौर, राजविंद्र कौर, अमनदीप कौर, लखविंद्र, सिमरजीत, एथलीट सुखविंद्र  मोहन सिहं विर्क सहित खेल जगत की अनेक हस्तियां पहुंची थी। शादी समारोह लाडवा रोड स्थित एक पैलेस में हुआ। बारिश की आंख मिचौली दिनभर चलती रही।
विज्ञापन


अर्जुन अवार्डी जसजीत कौर ने आनंद कारज के बाद लोगों को बेटी बचाने व बेटी पढ़ाने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि शाहाबाद की सैकड़ों बेटियों ने कोच बलदेव सिंह के मार्गदर्शन में हॉकी के माध्यम से हरियाणा ही नहीं देश का नाम विश्व में रोशन किया है और करोड़ों रुपए की ईनामी राशि जीतकर दिखा दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसजीत कौर के जीवन साथी रूपिंद्र सिंह एस्टिंट डिस्ट्रिक अटॉरनी के पद पर हैं जबकि जसजीत कौर स्वयं रेलवे में नौकरी करती है। विवाह समारोह में भी रेलवे विभाग के भी अनेक अधिकारी विशेष रूप से पहुंचे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed