{"_id":"5b718b5d42c79275b10ec2b9","slug":"hill-s-debris-fall-into-primary-school-kiratpur-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइमरी स्कूल पर भरभराकर गिरा पहाड़ का मलबा, रात की वजह से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइमरी स्कूल पर भरभराकर गिरा पहाड़ का मलबा, रात की वजह से टला बड़ा हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीरतपुर साहिब (पंजाब)
Updated Tue, 14 Aug 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त प्राइमरी स्कूल
पंजाब के कीरतपुर साहिब में एक प्राइमरी स्कूल की इमारत पर पहाड़ का मलबा भरभराकर गिर गया। गनीमत यह रही कि रविवार का दिन होने की वजह से कोई जान माल की हानि नहीं हुई। गांव मौड़ा के सरकारी प्राइमरी स्कूल के इमारत के पीछे सटे पहाड का मलबा गिर जाने के कारण स्कूल की इमारत का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
गौरतलब है कि उक्त हादसा रात के समय हुआ जिस समय स्कूल में कोई छात्र या शिक्षक मौजूद नहीं थे। नहीं तो हादसा जानलेवा हो सकता था। जानकारी देते हुए बीपीओ श्री आनंदपुर साहिब कमलजीत सिंह भल्लडी ने बताया कि सुबह उन्हें तकरीबन 8:30 बजे स्कूल की इमारत पर पहाड़ी का मलवा गिरने की सूचना मिली।
जिसके बाद उन्होंने तुरंत उक्त स्कूल में पहुंच कर मौका देखा। इस दौरान स्कूल में सुबह पहुंचे शिक्षक हरजिंदर सिंह ने उन्हें बताया कि जब वह सुबह स्कूल में पहुंचे तो स्कूल की इमारत के साथ सटी पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दो कमरों पर गिरा हुआ था। जिसके चलते दो कमरों की दीवारें टूटने के साथ साथ बरामदे में भी दरारें आ गईं। भल्लडी ने बताया कि गनीमत रही कि हादसा रात के समय हुआ, जिसके चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे के संबंध में अपनी एक पूरी रिपोर्ट तैयार करके अधिकारियों को भेज दी है।