{"_id":"5879e33e0cbdf6195b3ec820856be6d7","slug":"highcourt-demand-report-from-narcotics-control-bureau-in-drug-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग रैकेट: हाईकोर्ट ने मांगी नारकोटिक्स ब्यूरो से रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग रैकेट: हाईकोर्ट ने मांगी नारकोटिक्स ब्यूरो से रिपोर्ट
सुमेश ठाकुर/डिजिटल टीम, चंडीगढ़
Updated Wed, 29 Jan 2014 02:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में सात सौ करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट के खुलासे के बाद अब इसकी निष्पक्ष जांच को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
आज सुनवाई के दौरान पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और नेशनल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
चीफ जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस अरुण पल्ली की बेंच पर इस मामले की सुनवाई हुई थी।
गौरतलब है कि ड्रग माफिया जगदीश भोला के खुलासे के बाद पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा, पूर्व सीडब्ल्यूसी मेंबर जगमीत बराड़ ने ड्रग तस्करी मामले की सीबीआई जांच के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान दोनों याचिकाओं को रद्द कर दिया था। साथ ही, ये कहा था कि पहले से चल रहे पूर्व डीजीपी शशिकांत वाले मामले में अगर बाजवा, बराड़ चाहें तो मदद कर सकते हैं।