फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Highalert in Chandigarh, Punjab due to Input of Terror Attack on Diwali

दिवाली पर पंजाब में आतंकी हमले के इनपुट के बाद चंडीगढ़ में हाईअलर्ट, चप्पे-चप्पे पर नजर

Mon, 05 Nov 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 Nov 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
Highalert in Chandigarh, Punjab due to Input of Terror Attack on Diwali
चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था

पंजाब की सीमा में दाखिल होकर दीपावली पर आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं, कुछ ऐसे ही इनपुट चंडीगढ़ पुलिस को मिले हैं। इस इनपुट के बाद चंडीगढ़ पुलिस भी हाई अलर्ट हो गई है। विभागीय अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। मोहाली-पंचकूला की सीमाओं पर भी गहनता से नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज की मॉनिटरिंग करने के साथ पुलिसकर्मियों को होटल, धर्मशालाएं, गेस्ट हाउस व अन्य जगहों पर रिकॉर्ड की जांच के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि सेना प्रमुख ने भी आशंका जताई है कि फेस्टिवल सीजन में आतंकी पंजाब में बड़ी वारदात करने की फिराक में हैं। इसके बाद से पंजाब पुलिस विभाग भी अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन


पंजाब के सभी जिलों के एसएसपीज, आईजीपी व डीजीपी ने इंटेलिजेंस विंग व अन्यों की सभी माध्यमों से जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। इसी तर्ज पर यूटी पुलिस भी बाहरी सीमाओं से लेकर हर उस संभव प्रयास में जुटी है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। विशेष यूनिट्स अपने स्तर पर अहम इनपुट जुटाने में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के पुलिसकर्मी पुलिस वीक के दौरान लोगों से सहयोग देने और अलर्ट रहने की अपील कर रहे हैं। नाइट पेट्रोलिंग पार्टी को भी सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर आतंकियों के खलल डालने के अंदेशे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी करने और पुलिस के अलर्ट पर होने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed