{"_id":"5a476ce84f1c1baa268b6b29","slug":"highalert-in-chandigarh-after-threatening-letter-to-blast-jalandhar-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी, चंडीगढ़ में भी हाईअलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी, चंडीगढ़ में भी हाईअलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, पचंकूला
Updated Sat, 30 Dec 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद चंडीगढ़ में जीआरपी पुलिस हरकत में आ गई है और हाईअलर्ट जारी कर दिया। पंजाब के अलावा चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि शुक्रवार को जीआरपी एसएचओ राजकुमार की अध्यक्षता में जीआरपी द्वारा ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाली ट्रेनों और यात्रियों के समानों की तलाशी ली गई। एसएचओ ने बताया कि जालंधर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिहाज से चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा चंडीगढ़ से गुजरने वाली अलग अलग ट्रेनों तथा आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई।
उन्होंने बताया कि शरारती तत्वों के मंसूबों को कभी भी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि वह स्टेशन या रेलवे ट्रैक के आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखे तो तुरंत निकट के पुलिस थाना या चौकी में पुलिस को सूचित करे।