{"_id":"5452b03d5e241f417d6541fb2f4f1635","slug":"high-security-number-plates-till-august-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाई तो ये पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाई तो ये पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 21 Jun 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने का काम अगस्त तक होगा। ट्रांसपोर्ट विभाग के कमिश्नर प्रिथी चंद ने बताया कि ये नंबर प्लेट लगाने का शेड्यूल मई माह में खत्म हो गया था।
विज्ञापन
पर बहुत से लोगों ने अभी भी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाई हैं। उनके लिए समय सीमा अगस्त-14 तक बढ़ा दी गई है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि इस दौरान हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना यकीनी बनाएं। उसके बाद वाहनों के चालान किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बगैर वाहन चलाना गैर कानूनी है। जिन लोगों की नंबर प्लेट तैयार हैं, वे बीस दिनों के अंदर लगवा लें। नहीं तो उनका आवेदन रद्द समझा जाएगा, फीस जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन