फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Court imposed fine of 25 thousand rupees on MLA Rana Gurjit

Kapurthala News: अदालत में पेश न होना पड़ा महंगा, विधायक राणा गुरजीत पर HC ने लगाया 25 हजार का जुर्माना

Tue, 01 Nov 2022 09:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Nov 2022 09:40 PM IST
सार

आप की हलका प्रभारी मंजू राणा ने विधायक राणा की जीत को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इसी मामले में विधायक पर जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
High Court imposed fine of 25 thousand rupees on MLA Rana Gurjit
कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने कपूरथला से कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह को कोर्ट में पेश न होने पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। हाईकोर्ट ने उन्हें इस जुर्माना राशि को चंडीगढ़ पीजीआई के गरीब मरीज कल्याण कोष में जमा कराने का आदेश दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने मामले की आगामी सुनवाई चार नवंबर को निर्धारित की है।  

विज्ञापन


कपूरथला से आप हलका प्रभारी रिटायर्ड जज मंजू राणा ने चुनाव लड़ा था। उन्होंने मतदान केंद्र में अधिकारियों और राणा गुरजीत सिंह की मिलीभगत बताते हुए उन पर मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। मंजू राणा का आरोप था कि चुनाव के दौरान जितने वोट पड़े थे, मतगणना के समय उससे अधिक वोट मशीन से निकले हैं।
विज्ञापन

 
मंजू राणा ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगा चार दिन तक धरना दिया था। उन्होंने चुनाव में धांधली के आरोप लगा केस दर्ज करने की भी मांग की थी। उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को मीडिया के माध्यम से हिदायत दी थी कि जो गलत कार्य वह पहले करते रहे हैं, उसे छोड़ दें और ईमानदारी से कार्य करें। उस समय शहर के पार्षद भी धरनास्थल पर उनसे आकर मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजू राणा ने आरोप लगाया था कि शहर के एक पार्षद की एक बूथ पर दो वोट बनी हैं और दोनों वोट का मतदान किया गया। इस प्रकार की धांधली के कारण विपक्षी प्रत्याशी विजेता बना है। हलका प्रभारी मंजू राणा ने विधायक राणा की जीत को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इसी मामले में विधायक पर जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed