{"_id":"592d8fca4f1c1bb349bdbe6c","slug":"heroine-found-from-congress-leader","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" ड्रग्स से 'उड़ता पंजाब', कांग्रेसी नेता के मुंह से मिली अफीम और स्मैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग्स से 'उड़ता पंजाब', कांग्रेसी नेता के मुंह से मिली अफीम और स्मैक
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Wed, 31 May 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
ड्रग्स
- फोटो : demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफीम और हेरोईन के नशे से जकड़े लोग किसी भी हद तक जाने को मजबूर हो गए हैं। इसकी चपेट में अब कांग्रेसी नेता भी आ गए हैं। कांग्रेस के नेता के मुंह से अफीम और स्मैक पकड़ी गई है। पंजाब के फिरोजपुर के गांव रुकने शाह वाला में तीन मई को अकाली बाप-बेटे की गोली मार कर हत्या करने के आरोप में सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद लक्खा सिंह (कांग्रेसी नेता) के मुंह से अफीम और स्मैक बरामद हुई है। इसके अलावा जेल से एक हवालाती के पास मोबाइल फोन और किसी कैदी से मुलाकात करने आए एक व्यक्ति से नशीला पाउडर बरामद हुआ है।
तीनों मामले में सेंट्रल जेल फिरोजपुर के सहायक सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक अकाली बाप-बेटे की हत्या का आरोपी कांग्रेसी नेता लक्खा सिंह किसी कारण से सिविल अस्पताल में दाखिल था। वहां से सोमवार को जब उसे सेंट्रल जेल फिरोजपुर में शिफ्ट किया गया तो जेल में उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान लक्खा सिंह के मुंह के जबाड़ों के पिछले हिस्से से दस ग्राम अफीम और एक ग्राम स्मैक बरामद हुई।

लक्खा के खिलाफ एनडीपीसी के तहत मामला दर्ज
ड्रग्स
- फोटो : demo pic
जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट ने थाना सिटी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने लक्खा के खिलाफ एनडीपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा जेल में बंद हवालाती अशोक कुमार के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इसी तरह सेंट्रल जेल फिरोजपुर में कैदी से मुलाकात करने आए आरोपी सर्बजीत सिंह से दो ग्राम नशीले पाउडर समेत काबू किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।