{"_id":"4deece2a6d0eb3fe695d6db80beefe1a","slug":"heritaj-furniture-theft-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरिटेज फर्नीचर चोरी, कंटीले तार की न मरम्मत न ही बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरिटेज फर्नीचर चोरी, कंटीले तार की न मरम्मत न ही बदला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Jan 2016 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 10 स्थितआर्ट्स कालेज से करोड़ों के फर्नीचर चोरी होने के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं खुली है।
विज्ञापन
तीन दिन पहले जिस कंटीले तार को काटकर चोर आर्ट्स कॉलेज से 15 कुर्सियां और एक टेबल चुरा कर ले गए थे। उनकी न तो मरम्मत कराई गई है और न ही उनको बदलकर दूसरे तार लगाए गए हैं। यहां पर हरियाणा पुरातत्व विभाग के धरोहर भी रखे हुए हैं।
मंगलवार रात को कॉलेज के जिस स्टोर से यूटी का हेरिटेज फर्नीचर चोरी हुआ था। उसी केसाथ लगती बिल्डिंग में हरियाणा पुरातत्व विभाग का कामकाज चलता है।
वहां पर हरियाणा द्वारा घोषित हेरिटेज मूर्तियां और पेंटिंग्स रखी हुई हैं। उनकी सुरक्षा भी ताक पर है। यहां पर काम करने वाले अधिकारियों का कहना है कि जब चोर स्टोर रूम तक पहुंच गए हैं तो अंदर भी पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
हालांकि हेरिटेज फर्नीचर की चोरी होने के बाद विभाग ने बचे हुए फर्नीचर को स्टोर से उठा कर कॉलेज परिसर में रखवा दिया है। लेकिन वहां की सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई है। अभी भी वहीं मेन गेट पर ही सीसीटीवी कैमरा लगा है। जिसकी रेंज स्टोर रूम तक नहीं है। चोरी के बाद कालेज प्रशासन ने जरूर मांग की थी कि रात के वक्त पुलिस की गश्त कॉलेज के आसपास बढ़ाई जाए। लेकिन इस पर भी अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
पंजाब सरकार का स्टोर रूम भी भीतर
आर्ट्स कॉलेज की बाउंड्री वाल के अंदर ही पंजाब सरकार का स्टोर रूम भी है। कुछ समय पहले यहां चोरी की वारदात हो चुकी है। इसकी जांच जारी है।
पुलिस वीवीआईपी दौरे की तैयारियों में व्यस्त
हेरिटेज फर्नीचर चोरी के मामले में अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। इस समय पुलिस प्रशासन का सारा अमला फ्रांस के राष्ट्रपति के दौरे को लेकर व्यस्त है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस समय सिर्फ वीवीआईपी दौरा उनकी प्रमुखता में है उसके बाद बाकी चीजें देखी जाएंगी।