{"_id":"263ee2bf465ccf74e0e75b573d6e2fc3","slug":"heritage-state-unesco-team-will-reach-city-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैरिटेज स्टेट: यूनेस्को की टीम आज पहुंचेगी शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैरिटेज स्टेट: यूनेस्को की टीम आज पहुंचेगी शहर
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 02 Oct 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ कैपिटल कॉम्प्लेक्स को हैरिटेज स्टेट मामले में शुक्रवार को यूनेस्को टीम शहर पहुंचेगी। यूटी प्रशासन पिछले करीब दो महीने से तैयारियों में जुटा हुआ है। जानकारी अनुसार यूनेस्को टीम में 2 से 3 एक्सपर्ट होंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार यूटी प्रशासन के टूरिज्म विभाग और चंडीगढ़ कालेज ऑफ आर्किटेक्चर-12 को यूनेस्को टीम के दौरे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों के अनुसार पहले दिन टीम कैपिटल कॉम्पलेक्स का दौरा करेगी। टीम अपनी रिपोर्ट भी तैयार करेगी।
विज्ञापन
कैपिटल कॉम्प्लेक्स की पूरी जानकारी देने के लिए अधिकारियों ने खास तौर से प्रजेंटेशन भी तैयार की है। प्रशासन के अधिकारी 4 अक्तूबर को यूटी गेस्ट हाउस या आर्ट म्यूजियम के ऑडिटोरियम में प्रजेंटेशन पेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने कहा कि यूनेस्को टीम के दौरे के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कैपिटल कॉम्प्लेक्स के दौरे पर टीम के साथ कुछ गाइड(एक्सपर्ट) भी होंगे। उन्होंने कहा कि टीम अपने स्तर पर भी पूरी जांच करेगी।
गौरतलब है कि करीब दो महीने से यूटी प्रशासन का इंजीनियरिंग विभाग कैपिटल कॉम्प्लेक्स को खास लुक देने में जुटा हुआ है। इंजीनियरिंग विभाग ने कुछ बिल्ंिडग की बेहतर लोकेशन के लिए 100 के करीब पेड़ों को काट भी दिया।