{"_id":"5888c7174f1c1bbb7ecf5d78","slug":"heritage-furniture-was-auctioned-in-the-us-the-information-given-to-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर अमेरिका में नीलाम हुआ हेरिटेज फर्नीचर, केंद्रीय मंत्री को दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर अमेरिका में नीलाम हुआ हेरिटेज फर्नीचर, केंद्रीय मंत्री को दी जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
हेरिटेज फर्नीचर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर एक बार फिर अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में नीलाम हो गया। चंडीगढ़ के निर्माता ली कार्बूजिए के कजिन पियरे जेनरे ने इस फर्नीचर को डिजाइन किया था।
विज्ञापन
7 अलग-अलग कैटेगरी के फर्नीचर की विभिन्न आइटम करीब 65 लाख 26 हजार रुपये में नीलाम हुई। एडवोकेट अजय जग्गा ने फर्नीचर नीलाम होने से पहले और अब बाद में भी इसकी जानकारी संस्कृति मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. महेश शर्मा, इसी मंत्रालय के सचिव नरेंद्र कुमार सिन्हा और सीबीआई एंटी करप्शन ब्यूरो के एसपी को दी है।
विज्ञापन
जग्गा ने अपने पत्र में बताया कि जानकारी होने के बाद भी चंडीगढ़ की बेशकीमती धरोहर यूएसए में नीलाम हो गई। इसमें 6 डाइनिंग टेबल 8 लाख 75 हजार रुपये में नीलाम हुआ।
विज्ञापन
जेनरे कैनोपी लाइट वाली लाइब्रेरी टेबल 14 लाख 87 हजार, 10 वी लेग आर्म चेयर्स 21 लाख 87 हजार, लांज चेयर्स का जोड़ा 7 लाख, वर्क टेबल 2 लाख 62 हजार, लाइब्रेरी टेबल 2 लाख 36 हजार और 4 स्टूल 9 लाख 62 हजार रुपये में नीलाम हुए।