फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   heirless animals_chandigarh_nagar nigam_mohali

पालतू पशु रखने वालों के लिए निराशाजनक खबर

Thu, 12 Dec 2013 05:07 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 12 Dec 2013 05:07 PM IST
विज्ञापन
heirless animals_chandigarh_nagar nigam_mohali
नगर निगम ने शहर को कैटल फ्री बनाने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है। इसके तहत जहां लावारिस पशुओं को अब फेज-1 इंडस्ट्रियल एरिया में बनाई गौशाला में रखा जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, पालतू पशुओं को शहर से बाहरी इलाकों में शिफ्ट करने का तैयारी की गई है। इसके लिए जल्दी ही पशु मालिकों का सर्वे किया जाएगा।

बाद में पशु मालिकों को शहर से बाहर प्लॉट अलॉट कर दिए जाएंगे। इसके बाद पशुओं की समस्या शहर में सदा के लिए खत्म हो जाएगी।

यह हिदायत डीसी तजिंदर पाल सिंह सिद्धू एवं निगम कमिश्नर उमाशंकर गुप्ता ने बुधवार को फेज-1 में गौशाला का दौरा करने के बात स्टाफ को दी। इस दौरान उन्होंने गौशाला में रखे पशुओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


साथ ही पशुओं को दिए जा रहे चारे समेत अन्य सुविधाओं को भी देखा। वहीं, गौशाला को संभाल रही एनजीओ के मेंबरों से भी बातचीत की।

उन्होंने संस्था के मेंबरों को हिदायत दी है कि अधिक से अधिक पशुओं को शहर से काबू किया जाए। ताकि लावारिस पशुओं की समस्या सदा के लिए दूर हो जाए।

इस दौरान निगम कमिश्नर ने बताया कि अब नगर निगम ने आवारा पशुओं को पकड़ने की जिम्मेदारी भी एनजीओ को ही सौंप दी। जिससे निगम के मुलाजिमों पर होने वाले हमले भी रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौशाला का औपचारिक उद्घाटन जल्दी
वैसे गौशाला का काम एनजीओ ने संभाल लिया है। लेकिन गौशाला का औपचारिक उद्घाटन जल्दी ही नगर निगम अधिकारी करवाने की तैयारी में है।

इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुलाजिमों को गौशाला में रहते सिविल वर्क्स को जल्दी पूरा करने के लिए कहा गया है।

गौशाला का दूसरा हिस्सा व सड़क बनना शुरू
गौशाला का दूसरा हिस्सा बनना भी शुरू हो गया। इस पर लाखों रुपये की लागत से काम होगा। इसमें 500 के करीब पशु रखने की सुविधा रहेगी।

वहीं, गौशाला तक आने के लिए सीधी सड़क बनाने की दिशा में भी कार्रवाई शुरू हो गई। इसके अलावा चारा काटने के लिए गौशाला में जल्दी ही टोका स्थापित किया जाएगा।


पशु खुले न छोड़ने के लिए होगी मुनादी
नगर निगम ने शहर व साथ लगते गांवों में पालतू पशुओं को खुले में छोड़ने के लिए मुनादी करवाने का फैसला लिया है। निगम अधिकारियों ने साफ किया है कि एक बार जो पशु नगर निगम द्वारा पकड़ा जाएगा।

उसे तीन हजार रुपये जुर्माना लगाकर छोड़ जाएगा। वहीं, पशु मालिक से एक एफिडेबिट भी लिया जाएगा कि वह दोबारा पशु खुले में नहीं छोड़ेगा।

इसके बाद यदि पशु दोबारा नगर निगम द्वारा पकड़ा जाता है। तो पशु मालिकों को पशु नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed