{"_id":"0acfd30f521609ff39b6357724c6d75d","slug":"heavy-rain-at-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में रिकार्डतोड़ बारिश, सर्दी ने हद कर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में रिकार्डतोड़ बारिश, सर्दी ने हद कर दी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 14 Dec 2014 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंडी हवाओं के साथ शनिवार सवेरे से शुरू हुई बारिश ने मौसम में जबरदस्त ठंडक घोल दी है। इससे दिन के तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दिन का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से सात डिग्री कम है। शुक्रवार को दिन का तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में दो साल का रिकार्ड टूटा
शनिवार सुबह से शुरू हुई बारिश ने पिछले दो साल का रिकार्ड तोड़ दिया। रात साढ़े आठ बजे तक 33.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। साल 2013 में 24 घंटे में अधिकतम बारिश 3.4 एमएम हुई थी, जबकि साल 2012 में 5.6 एमएम दर्ज की गई थी। हालांकि, साल 2011 में 40.1 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। खबर लिखे जाने तक चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में बारिश हो रही थी।
विज्ञापन
रात का पारा शनिवार से गिरा
पिछले दो दिन से रात का पारा सामान्य से ज्यादा था। शुक्रवार रात का पारा भी 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था।
मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार से रात में पारा गिरने लगा है। आने वाले दिनों में रात का पारा पांच डिग्री तक रहने की संभावना है। इससे शहरवासियों को ठंडक का ज्यादा अहसास होगा।