फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heavy police force deployed in Khedi village of Narnaul

नारनौल: युवक पर हमले के बाद दो बिरादरियों में तनाव, गांव खेड़ी में पुलिस बल तैनात

Thu, 29 Sep 2022 10:21 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अटेली (नारनौल)
संवाद न्यूज एजेंसी, अटेली (नारनौल) Published by: ajay kumar Updated Thu, 29 Sep 2022 10:21 AM IST
सार

गांव के बाबा दयाल मंदिर परिसर में गुरुवार की सुबह निवर्तमान सरपंच नरेंद्र यादव की अध्यक्षता में सर्व समाज की पंचायत हुई। इसमें शामिल लोगों ने कहा कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही व मिलीभगत के कारण यह घटना घटी है।

विज्ञापन
Heavy police force deployed in Khedi village of Narnaul
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

महेंद्रगढ़ नारनौल के अटेली क्षेत्र के गांव खेड़ी में बुधवार की रात एक बिरादरी के युवकों ने दूसरी बिरादरी के एक युवक पर धारदार हथियार और लाठी डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसकी जानकारी होने के बाद रात में ही दोनों के लोग आमने-सामने आ गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे अटेली थाना प्रभारी संतोष कुमार ने दोनों पक्षों को समझाया।

विज्ञापन


रात में पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, डीएसपी रणवीर सिंह, एसडीएम मनोज कुमार, तहसीलदार राजेश कुमार ने गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उपायुक्त ने वहां दो दिन के लिए धारा 144 लगा दी है। डीएसपी रणबीर सिंह ने पीड़ित पक्ष को बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।   
विज्ञापन


बता दें कि गांव में बाबा शिवनाथ मंदिर में 10 सितंबर को मेले व दंगल के समापन पर किसी बात को लेकर दोनों दोनों बिरादरियों में विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों से मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसी रंजिश को लेकर बुधवार की रात एक बिरादरी के युवकों ने दूसरे बिरादरी के युवक पवन पर कुल्हाड़ी तथा लाठी डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को अटेली अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसका इलाज जयपुर एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में गांव निवासी संदीप पुत्र धर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार की रात साढ़े आठ बजे अश्वनी कुमार, महेश पहलवान, पवन, मुकेश, प्रतीम, अनिल, मिंटू, रवि, फौजी उर्फ नरेंद्र समेत 15, 20 अन्य लोग फरसा, लाठी, राड तथा धारदार हथियार लेकर आए। सभी ने पवन पुत्र प्रताप सिंह पर हमला कर दिया उसे घायल कर दिया।

स्थानीय लोगों ने बीचबचाव किया। आरोप लगाया कि हमलावरों ने धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारी बिरादरी के 10 लोगों को जान से मारने की कसम खाई है। घटना की सूचना उन्होंने डायल 112 पुलिस को दी। पीड़ित ने दो पुलिसकर्मियों पर दूसरी बिरादरी की तरफ होने का आरोप लगाया। 

चेताया,  24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो होंगे गंभीर परिणाम
गांव के बाबा दयाल मंदिर परिसर में गुरुवार की सुबह निवर्तमान सरपंच नरेंद्र यादव की अध्यक्षता में सर्व समाज की पंचायत हुई। इसमें शामिल लोगों ने कहा कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही व मिलीभगत के कारण यह घटना घटी है। अगर पहले के झगड़े के समय आरोपियों पर कार्रवाई की जाती तो यह घटना नहीं होती। लोगों ने पुलिस उपाधीक्षक रणबीर सिंह और थाना प्रभारी संतोष कुमार को पंचायत में बुलाकर चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के अंदर हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो परिणाम गंभीर होंगे ।

घायल युवक पवन की माली हालत को देखते हुए आर्थिक सहायता करने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजेश कुमार, पवन कुमार, कुलदीप सिंह, भीम सिंह, विजेंद्र, सुमेर सिंह, प्रीतम कुमार, प्रेम सिंह, रोहतास, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे। पंचायत में पुलिस उपाधीक्षक रणबीर सिंह ने आश्वासन दिया कि आरोपियों पर मामला दर्ज कर चार को गिरफ्तार किया गया है। सीआईए टीम अन्य हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

गांव खेड़ी 30 सितंबर तक रहेगी धारा 144
गांव खेड़ी में युवक पर हमले के बाद दो बिरादरियों में पैदा हुए तनाव को देखते हुए जिलाधीश डॉ. जयकृष्ण आभीर ने खंड अटेली के गांव खेड़ी में 30 सितंबर तक के लिए धारा 144 लागू की है। निषेधाज्ञा के तहत गांव में जनसभा करने, किसी भी स्थान पर समूह में एकत्रित होने, शस्त्र, लाठी-डंडा आदि ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस और लोक सेवकों पर लागू नहीं होगा।

पुलिस ने दस नामजद और 0 से 20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी अश्वनी पार्षद, हेमराज पूर्व सरपंच, मुकेश और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। गांव में पुलिस बल तैनात है। स्थिति नियंत्रण में है। - रणबीर सिंह, डीएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed